By 121 News
Panchkula, Apr.27, 2026:- गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए मदन लाल पुष्करणा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सेक्टर-4 पंचकूला में छत पर लगाने वाले 06 पंखे भेंट किए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।
इस अवसर पर ट्रस्ट के उपप्रधान दुर्गेश पुष्करणा, कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा, सदस्य राघव एवं दिव्य दीप उपस्थित रहे। साथ ही पाठशाला की प्रिंसिपल भी मीना रोज़रा मौजूद रहीं और उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए गए इस नेक व सराहनीय सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है और भविष्य में भी जरूरतमंद स्थानों पर इसी प्रकार के सेवा कार्य करती रहेगी।
No comments:
Post a Comment