By 121 News
Chandigarh, Feb.09, 2026:-शहर की जानी मानी समाज सेविका और फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप की संचालिका बलजिंदर कौर की अध्यक्षता में ग्रुप के सदस्यों ने आज एक स्थानीय होटल में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ वैलेंटाइन डे और रोज डे मनाया।
बलजिंदर कौर ने बताया कि समाज सेवा के साथ साथ वह इस तरह के इवेंट्स ऑर्गेनाइज करती रहती हैं। ताकि कि रोजमर्रा की भागदौड़ और व्यस्तता भरी जिंदगी से फुर्सत के कुछ पल अपने और अपने साथियों के साथ हंसी खुशी बिताने के लिए निकाल सके। उन्होंने बताया कि आयोजन के मुख्य आकर्षण इंडोर गेम्स, तंबोला, गीत,संगीत, नाच गाना और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाना रहा। कार्यक्रम के अंत मे सभी को रिटर्न गिफ्ट से भी नवाजा गया।
No comments:
Post a Comment