Saturday, 7 February 2026

फायर सेफ्टी पर उद्योग की साझा पहल: एल्यूडेकोर ने ACP सेक्टर के लिए शुरू की देश की सबसे बड़ी मुफ्त टेस्टिंग ड्राइव

By 121 News
Chandigarh, Feb.07, 2026:-फसाड और बिल्डिंग मैटेरियल सेक्टर में फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, देश कीअग्रणी फसाड प्रोडक्ट निर्माता कंपनी Aludecor ने एल्यूमिनियम कंपोजिट पैनल (ए सी पी ) उद्योग के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया है।कंपनी ने सभी ए सी पी  ब्रांड्स के लिए निःशुल्क, स्वैच्छिक और ओपन-टू-ऑल मैटेरियल टेस्टिंग पहल की शुरुआत की है, जो B2B क्षेत्र में अपनी तरह की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है।यहपहल ऐसे समय मेंशुरू की गई है,जब देशभर में इमारतों में आग की घटनाओं के बाद ए सी पी  की गुणवत्ता, फायररेजिस्टेंस और ट्रेसबिलिटी कोलेकर सवाल तेज़ हुए हैं। ए सी पी  का उपयोग कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, अस्पतालों, होटलों और आवासीय इमारतोंमें बड़े पैमाने परहोता है, ऐसे मेंकिसी भी स्तर परगुणवत्ता से समझौता सीधे जन-सुरक्षा से जुड़ा मुद्दाबन जाता है।चंडीगढ़, जो उत्तर भारतके तेजी से उभरते ए सी पी  बाजारों में शामिल है,इस पहल का अहमकेंद्र है। एल्यूडेकोर कायहां फैब्रिकेटर्स, आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स केसाथ लंबे समय सेसक्रिय जुड़ाव रहा है। कंपनीका मानना है कि जैसे-जैसे प्रोजेक्ट्स कास्केल और तकनीकी जटिलताबढ़ रही है, वैसे-वैसे पारदर्शी औरनिष्पक्ष टेस्टिंग व्यवस्था उद्योग के लिए अनिवार्यहो गई है।
एल्यूडेकोर लैमिनेशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर (सेल्स)सौरव काबरा ने कहा कि ए सी पी वैल्यू चेन में फैब्रिकेटर्स की भूमिका बेहद अहम होती है और उन्हें भरोसेमंद व पारदर्शी टेस्टिंग व्यवस्था का समर्थन मिलना जरूरी है। किसी भी प्रोडक्ट के फेल होने की स्थिति में सबसे पहले सवाल फैब्रिकेटर्स पर ही उठते हैं, जबकि यह आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के चलते अब टेस्टिंग और ट्रेसबिलिटी किसी एक ब्रांड का नहीं, बल्कि पूरे उद्योग का मुद्दा बन चुकी है। NABL-मान्यता प्राप्त हमारी इन-हाउस फायर टेस्टिंग सुविधाओं को बिना किसी शुल्क और बिना ब्रांड पहचान के पूरे ए सी पी  उद्योग के लिए खोलकर हम जिम्मेदार और सूचित मैटेरियल चयन को बढ़ावा दे रहे हैं। यह पहल प्रतिष्ठा की रक्षा, जोखिम को कम करने और अंततः जीवन बचाने से जुड़ी है।"इसपहल के तहत एल्यूडेकोरने अपने अत्याधुनिक इन-हाउस आरएंडडी सेंटरको पूरे ए सी पी  उद्योग के लिए खोलदिया है। यह किसी ए सी पी निर्माता के पास मौजूदएकमात्र NABL-मान्यता प्राप्त 'रिएक्शन-टू-फायर' टेस्टिंगसुविधा है। खास बातयह है कि सैंपलसीधे साइट पर सप्लाईकी गई सामग्री सेलिए जाएंगे, ताकि टेस्ट किएगए और उपयोग मेंलाए गए प्रोडक्ट मेंकोई अंतर न रहे।पूरी प्रक्रिया ब्रांड-ब्लाइंड और गोपनीय रखीजाएगी, जिससे निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चितहो सके। एल्यूडेकोर के ए सी पी प्रोडक्ट्स पहले से ही 205 से अधिक अनिवार्य क्वालिटीऔर परफॉर्मेंस टेस्ट से गुजरते हैं,जिनमें फायर रेजिस्टेंस, कलरस्टेबिलिटी, टिकाऊपन और दीर्घकालिक संरचनात्मकमजबूती शामिल है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरे उद्योग केलिए उपलब्ध कराकर कंपनी टेस्टिंग को ब्रांड-ड्रिवनप्रक्रिया के बजाय साझाऔद्योगिक जिम्मेदारी के रूप मेंस्थापित कर रही है।पिछले12 वर्षों में एल्यूडेकोर ने देशभर में 3 लाख से अधिकफैब्रिकेटर्स के साथ ट्रेनिंगऔर नॉलेज डेवलपमेंट कार्यक्रम किए हैं। यह नई पहल उसी दीर्घकालिकजुड़ाव का अगला चरण है, जो ए सी पी उद्योग को अधिक सुरक्षित,पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment