Wednesday 24 January 2024

चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन हुआ

By 121 News
Chandigarh,Jan.24,2024:-प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पसंदीदा कार्यकर्म गांव चलो अभियान को लेकर चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय  कमलम में एक  कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में सांसद कल्पना सैनी, गांव चलो अभियान प्रभारी चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड ने अध्यक्षता की। कल्पना सैनी ने  विस्तार पूर्वक बताया के कैसे मोदी सरकार की गांव और किसानों के विकास के सारी योजनाओं को हर एक गांव तक ले जाना है। लोगों से घर-घर जाकर मिलना है,गांव के लोगों की समस्याएं सुननी हैं और उनका समाधान निकालना है।
इस कार्यशाला में प्रदेश महासचिव एवं संयोजक हुकम चंद, वरिष्ठ उप महापौर कंवर राणा, सह संयोजक दीदार सिंह, जीत सिंह और पूर्व चेयरमैन भजन सिंह माडू , जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नरेश पंचाल  के आलावा सभी गांव से आए हुए पूर्व पंच, सरपंच, किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment