Sunday 29 October 2023

’रन अगेंस्ट ड्रग्स एब्यूज’ में हजारों लोगों ने दिखाया अपना उत्साह

By 121 News
Chandigarh, Oct.29, 2023:- दौड़ को एक गंभीर खेल के रूप में स्थापित करने के मिशन वाला संगठन थ्रिल जोन ने रविवार सुबह यहां पंजाब हाफ मैराथन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम समाज में लंबे समय से चल रहे मुद्दे - रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज - के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा था।
यह द्वि-वार्षिक पंजाब हाफ मैराथन का आयोजन, सुबह 5ः30 बजे शुरू किया गया। चंडीगढ़ क्लब, सेक्टर 1 से प्रतिभागियों ने तीन श्रेणियों 21 किमी (हाफ-मैराथन), 10 किमी और 5 किमी श्रेणियां में दौड़ लगाई इसके अलावा 3 किमी की मंनोरंजक दौड़ समयबद्ध थीं।  
इस अवसर पर आरपीएफ के डीआइजी कमलजोत बराड़ मुख्य अतिथि थे और उन्होंने हाफ मैराथन में भी भाग लिया तथा 51-60 आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 21 किलोमीटर की दौड़ में दूसरा पुरस्कार जीता। (2:54:13 घंटे)
 मैराथन में फ्रांस, कनाडा, जर्मनी और यूएसए इन देशों के लगभग 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
थ्रिल जोन के संस्थापक पीसी कुशवाह ने कहा कि थ्रिल जोन एक संगठन है जो मैराथन और व्यापक प्रशिक्षण के माध्यम से दौड़ को एक गंभीर खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। थ्रिल जोन में हम रनिंग कल्चर को बढ़ावा देने के लिए रनिंग बिरादरी को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और संगठन ने अपने 100 आयोजन पूरे किये हैं, थ्रिल जोन ने पूरे भारत में हाफ मैराथन का आयोजन किया है, इसलिए यह पूरे भारत में काम करता है।
21 किलोमीटर (पुरुष/महिला) दौड़ में 18 से 30 आयु वर्ष, 31 से 40 आयु वर्ष, 41 से 50 आयु वर्ष, 51 से 60 आयु वर्ष, 61 से 70 आयु वर्ष और 71 से अधिक आयु वर्ष के प्रतिभागी वर्ग शामिल रहेे।
10 किलोमीटर की दौड़ में, आयु वर्ग में 18 वर्ष से कम, 19 से 40 वर्ष, 41 से 50 वर्ष, 51 वर्ष शामिल होंगे, जबकि 5 किलोमीटर की समयबद्ध दौड़ में टाॅप 3 पुरुष और 3 महिलाओं को चुना गया और यह सभी के लिए ओपन थी।
सभी दूरियों के लिए कट-ऑफ टाइमिंग में 21 किमी (समयबद्ध दौड़)-3ः30 घंट,े 10 किलोमीटर (समयबद्ध दौड़) - 1ः30 घंटे और 5 किलोमीटर (समयबद्ध दौड़) - 45 मिनटशामिल था।
सभी प्रतिभागियों को एक टी-शर्ट, पदक, भागीदारी प्रमाण पत्र और जलपान प्रदान किया गया।
प्रत्येक श्रेणी में हाफ मैराथन के विजेता इस प्रकार हैं।

परिणाम
परिणाम (प्रथम पुरस्कार विजेता आयु-ग्रुप )

21 कि.मी

पुरुष 18-30: अमित कुमार  (1:24:21 घंटे)

महिला 18-30: इशिता उप्पल  (3:01:57 घंटे)

पुरुष 31-40: अमरजीत सिंह  (1:29:39 घंटे)

महिला 31-40: स्वाति मित्तल  (1:49:33 घंटा)

पुरुष 41-50: अमनदीप सिंह (1:33:25 घंटा)

महिला 41-50: रानी कंवर  (1:55:09 घंटा)

पुरुष 51-60: परमिंदर रंधावा  (1:37:43 घंटा)

महिला 51-60: नीरू कक्कड़  (2:47:44 घंटे)

पुरुष 61-70: निर्मल सिंह तूर  (1:46:21 घंटा)

 

10 कि.मी

18 वर्ष से कम आयु के पुरुष: रणजीत सिंह  (0:41:53 िन्ट्स

18 वर्ष से कम आयु की महिला: नंदिनी सिंह  (0:53:18 िन्ट्स

पुरुष 19-40: पंकज (0:37:18 िन्ट्स)

महिला 19-40: पायल सिंह  (0:53:53 िन्ट्स)

पुरुष 41-50: विकाश कुमार  (0:46:09 िन्ट्स)

महिला 41-50: रेशमा रानी  (1:04:11 घंटा)

51 वर्ष से ऊपर के पुरुष: बिजेंदर सिंह  (0:49:58 िन्ट्स)

51 वर्ष से ऊपर की महिला: रविंदर कौर  (1:03:16 घंटा)

 

5 कि.मी

पुरुष:आदित्य तिवारी  (0:23:23 िन्ट्स)

महिला: अंजलि देवी (0:18:57 िन्ट्स)
ReplyReply to allForward

No comments:

Post a Comment