Friday 4 August 2023

भगवान के धरती पर आने के पाँच कारण हैं: पूज्य श्री हरि ओम शरण जी

By 121 News
Chandigarh, August 04, 2023:-राम कथा को श्रवण कराते हुए पूज्य श्री हरि ओम शरण जी ने बताया कि भगवान के आने के पाँच  कारण हैं

 जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है अत्यचार बढ़ते हैं तो भगवान धरती पर आते हैं। साधु संत महात्मा भक्तों के लिए गौ माता के लिए भगवान धरती पर आते हैं और धरती पर आ कर जितनी भी बुरी शक्तियाँ  है भगवान उसको खत्म करते हैं। भगवान साधु संत महात्माओं के दुख को दूर करते हैं और धरती पर प्रकट होते हैं और धरती पर जब प्रकट हुए तो भगवान के आने का आनंद अयोध्या मे आनंद ही आनंद बरस रहा था। जब से भगवान अयोध्या में आए हैं तब से रिद्धि सिद्धि  दौड़ी चली आई।

 राम जन्मोत्सव में जब राजा दशरथ को पता चला तो राजा दशरथ अपनी गले की माला उतार कर बांटने लगे।

तुलसी बाबा जी ने राम चरित मानस मे चोपाई लिखी "परमानंद पुरी मन राजा कहा बुलायी बजावौ बाजा"  सेवकों से कहा कि बाजे बजाओ क्योंकि आज राजा दशरथ के मन में बहुत आनंद है।

आनंद क्यों न हो, आनंद कन्द भगवान् धरती पर आये हैं, तो आनंद तो होगा ही।

भगवान् का जन्म नहीं होता, भगवान् तो प्रगट होते हैं जन्म तो जीव का होता है।

धन्य है माँ कौशल्या जिसने अपने गर्भ से भगवान् श्री राम को प्रगट किया।

No comments:

Post a Comment