Friday 4 August 2023

सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य और न्याय की मजबूत पेश करता है: दीपा दुबे

By 121 News
Chandigarh, august 04, 2023:-चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा की मशीनरी के अथक प्रयासों के बावजूद, राहुल गांधी ने न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास रखने का विकल्प चुनते हुए, झुकने, और टूटने से इनकार कर दिया है।

दुबे ने कहा कि यह फैसला माननीय सुप्रीम कोर्ट का भाजपा और उसके समर्थकों के लिए एक सबक बनेगा
भाजपा बुरे से बुरे काम कर सकती लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं रहेगी हमेशा डट के सामना करेगी । भाजपा और मोदी सरकार की  विफलताओं को उजागर करते रहेंगे हम अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेंगे और सर्वोच्च संस्थाएं पर विश्वास बनाए रखेंगे । जिनको मोदी सरकार और भाजपा इतनी बेताबी से नष्ट करना चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment