Tuesday 15 August 2023

रामदरबार में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

By 121 News
Chandigarh, Aug.15, 2023:- भारत की आजादी के 76 वी वर्ष गाँठ के पावन पर्व पर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी वार्ड नंबर 19 रामदरबार की अध्यक्षा सोनिया गुरचरण सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को मंडी ग्राउंड रामदरबार फेस-2 में बड़े ही धूमधाम से ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।   ध्वजारोहण रामदरबार के सीनियर सिटिजन के चेयरमैन बी. एन. तिवारी  और अशोक तिवारी के द्वारा किया गया। इस मौके पर सीनियर सिटिजन, महिला शक्ति, नवयुवक और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,  बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर कार्यक्रम करके सभी का मन मोह लिया ।  कार्यक्रम के समापन के बाद रामदरबार में  धूमधाम से तिरंगा यात्रा  निकाली गई, रास्ते मे लोगों ने इस तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत  किया, पूरा रामदरबार भारत माता की  जय के नारों से गूंज उठा।

इस मौके पर वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता और समाजसेवी गुरचरण  सिंह, पासटर दीपक पॉल, चंडीगढ़ कॉंग्रेस के  प्रदेश सचिव बीरेन्द्र रॉय, जिला नंबर-3, के अध्यक्ष परवीन नारंग (बंटी ), ओम पाल चौटाला,  नितिन कंवल (नवी), भी अपने साथियों के साथ पहुंचे, साथ मे जसवंत पाल, सुरिन्दर कुमार , निरंकारी मिशन के प्रमुख गुरदयाल जी, आनंद पाल, मदन सिंह, लेख राज, ईश्वर सिंह,  बेदु जी,  इफरैन , लक्ष्मीनारायण, तरसेम, चंद्रमोहन, काशी राम चतुर्वेदी, रमेश, करतार सिंह , कर्म सिंह, धर्मेंद्र, कुसुम, अंजलि, राजनी, अभिषेक ज्वेलर, अगम सिंह, प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, सुनील बरौलिया, अमन,  काका कल्याण, साहिल कल्याण, रोहित चौटाला, काका इर्शाद, ज्ञानी राम, बेबी सिंह,  संतोख, रेखा,  शशि,  रानो, कांता, अनीता, नेहा, वीरेंद्र कुमार के अलावा सार्थक सिंह की पूरी टीम ने  इस कार्यक्रम मे अपना भरपूर योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment