Thursday 30 March 2023

भाजपा 1 अप्रैल को करेगी 'राजस्थान दिवस महोत्सव' का आयोजन

By 121 News
Chandigarh, Mar.30, 2023:-'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की चंडीगढ़ इकाई के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में एकता और एकात्मता की भावना को परिपक्व करने हेतु अन्य प्रदेशों के स्थापना दिवस को मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी 'राजस्थान दिवस' मनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद कार्यक्रम  करेंगे। इस अवसर पर चंडीगढ़ में रह रहे राजस्थान के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत किया जाएगा।  इसके साथ ही गजेंद्र शेखावत द्वारा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के शिखर तक पहुँचने और सामाजिक कार्यों में अग्रणी लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त अतिथियों को राजस्थानी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।  कार्यक्रम को पूर्णतः राजस्थानी परिवेश में प्रस्तुत किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment