Monday 30 January 2023

भगवंत मान ने टीएसी सिक्योरिटी के सीईओ त्रिशनित अरोड़ा से की मुलाकात

By 121 News
Chandigarh, Jan.30, 2023:- 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे पर आज सोमवार को मोहाली स्थित टीएसी सिक्योरिटी के सीईओ और संस्थापक त्रिशनित अरोड़ा से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सायबर सिक्योरिटी कम्पनी के सीईओ त्रिशनित अरोड़ा से अगले महीने आयोजित होने वाले इन्वेस्ट पंजाब के सम्बन्ध में चर्चा की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुंबई में कई प्रसिद्ध उद्यमियों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रण दिया है। सीएम भगवंत मान ने यहाँ महिंद्रा एन्ड महिंद्रा ,हिंदुस्तान यूनिलीवर और अरविन्द अरविंद मफतलाल ग्रुप के अधिकारियो और प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

उन्होंने अगले महीने पंजाब के मोहाली में होने वाले इनवेस्ट पंजाब सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई उद्योगपतियों को पंजाब आने न्योता भी दिया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री मान ने टैक सिक्योयरी के सीईओ त्रिशनित अरोड़ा से भी मुलाकात की है।

बता दें त्रिशनित अरोड़ा लम्बे समय से पंजाब में युवाओ के रोजगार के लिए बड़ा निवेश लाने का मुद्दा उठाते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विजन पंजाब कार्यक्रम के दौरान भी सीएम मान से निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल स्थापित करने की अपील भी की थी।


No comments:

Post a Comment