Saturday 24 December 2022

छोटे साहिबज़ादों की शहादत को किया याद: लगाया चाय ब्रेड पकोड़े का लंगर

By 121 News
Chandigarh, Dec.24, 2022:-मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 24 की ओर से दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत की याद में समर्पित चाय- ब्रेड पकौड़े का लंगर लगाया गया। लंगर की शुरुआत गुरु साहिब की बंदगी में शीश नवा कर की गई। मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सरबत के भले और मानवता के कल्याण की अरदास की।
    सेक्टर 24 मार्किट में  दोपहर 12 बजे से शुरू कर गुरु इच्छा तक चाय और ब्रेड पकौड़े लंगर स्वरूप राहगीरों और मार्किट में खरीदारी करने आए लोगों में अटूट वितरित किये गए।
 इस दौरान मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और उनके परिजन भी मौजूद रहे। जिनमें रविंदर सिंह बिल्ला, पंडित सुरेश चंद और ज्ञानी जी आदि शामिल थे।
     रबिन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि दसवीं पातशाही श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों की याद में आज चाय ब्रेड पकौड़े का लंगर लगाया गया है। रविन्द्र सिंह बिल्ला ने बताया कि औरंगजेब के शासनकाल में नवाज वजीर खान की कचहरी में जब गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह तथा माता गुजरी ने मुस्लिम धर्म न अपना कर अपने हिन्दू धर्म के नाम पर शहीद होना कबूल किया था। उन्हीं की याद में आज चाय- ब्रेड पकोड़े का प्रसाद का लंगर लगाया गया है। 

No comments:

Post a Comment