Sunday 30 October 2022

चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा समारोह में लिया भाग

By 121 News
Chandigarh, Oct.30, 2022:-
चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज शहर के विभिन्न हिस्सों में सूर्य भगवान की उपासना का महापर्व छठ पूजा समारोह में भाग लिया।

ऐसा ही एक कार्यक्रम पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा सेक्टर 42 झील में आयोजित किया गया। जहाँ झील में सूर्य भगवान को अघ्र्य दिया गया.  पूजा समारोह में  चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लकी और अन्य ने ता अनवर-उल हक, विनोद शर्मा, धर्मवीर, ज़ाहिद परवेज़ खान और राजदीप सिद्धू विशिष्ट अतिथि थे। समिति के महासचिव सुनील गुप्ता ने समिति के अन्य पदाधिकारियों और हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं मिल कर  गंगाजल से पूजा करने की शुरुआत की. सूर्य आराधना के इन अनुष्ठानों को चण्डीगढ़ में बसे पूर्वांचल से आए हुए भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ संपन्न किया.
महापर्व  का एक दूसरा कार्यक्रम मलोया में पूर्वांचल कमेटी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेसी पार्षद निर्मला देवी मुख्य अतिथि थीं. इस अवसर पर मलोया की झील को बड़ी अच्छी तरह से साफ किया गया था, जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की अर्चना की.   चण्डीगढ़ काग्रेंस के अध्यक्ष एच एस लक्की, स्थानीय नेताओं केदार नाथ यादव, राम बाबू  दिलावर सिंह और संजय सिंह और काग्रेंस नेताओं एच. एस लक्की, अनवार उल हक, सिंह, ज़ाहिद परवेज़ खान,विनोद शर्मा और धर्मवीर के साथ यहाँ भी हज़ारों भक्तों ने भगवान सूर्य की पूजा की और झील में धार्मिक अनुष्ठान किए।

No comments:

Post a Comment