Thursday 20 October 2022

इंडिया आईटीएमई एक्सपो में शामिल होंगे दुनिया भर के 91 देशों से कपड़ा निर्माता

By121 News
Chandigarh, Oct. 20, 2022:- वैश्विक पटल पर टेक्सटाइल उद्योंग के क्षेत्र में बड़ी पहचान बना चुकी इंडिया आईटीएमई सोसाईटी द्वारा इंडिया आइटीएंमई 2022 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के 91 देशों के कपड़ा निर्माताओं को आमंत्रित किया गया है। एक्सपो के 11वें संस्करण में इस बार 91 से अधिक देशों के भागीदार शामिल होंगे। प्रदर्शनी में शामिल हो रहे आगंतुक पहली बार ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चीन, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, इंडोनेशिया, इटली, जापान, स्लोवाकिया, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ताइवान तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों से भाग लेने वाले कपड़ा निर्माताओं की भागीदारी का अनुभव कर सकते हैं।

 

इस प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए इंडिया आईटीएमई सोसाइटी के अध्यक्ष एस हरि शंकर ने कहा कि इंडिया आइटीएंमई 2022 एक्सपो में 91 देशों के कपड़ा निर्माता भाग ले रहे हैं, जिनसे प्रदर्शनी में आये आगंतुक विशेषरूप से लाभान्वित होंगे, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वह विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विरासत को कपड़ों की गुणवत्ता में देखेंगे। इसलिये यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से एक बड़े व्यापारिक केन्द्र को भी बढ़ावा देगा जिसमें कपड़ों का आयात और निर्यात दोनों शामिल होगा। 

        

गौरतलब है कि इस प्रदर्शनी को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने के लिये इंडिया आईटीएमई सोसाइटी ने सितंबर 2022 के महीने में नैरोबी, केन्या और उज्बेकिस्तान में कैटमे के साथ एक "इंडिया नेटवर्किंग प्रोग्राम" का आयोजन किया।

 

दरअसल, विविध परिदृश्यों, अनोखी संस्कृतियों खूबसूरत समुद्र तटों, विश्व स्तरीय होटल एवं मासाई मारा पर अद्भुत वन्यजीवों से भरा देश केन्या के पास भविष्य में कपड़ा केन्द्र बनने की बड़ी संभावना है। यही वजह है कि इंडिया आईटीएमई 2022 में यह देश अपने खास कपड़ों का उत्पादन एवं इसकी संस्कृति का प्रदर्शन कर भारत के निवेशकों एवं प्रमुख कंपनियों से निवेश आकर्षित करने का एक बड़ा अवसर देखता है।

 

परिणाम स्वरूप दिसंबर 2022 में होने वाली इंडिया आईटीएमई प्रदर्शनी में भारत एवं केन्या के बीच सहयोग के लिये केन्या से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के यात्रा के लिये अपनी रूचि जाहिर की है। वहीं,  उज्बेकिस्तान भारत के बाद छठा सबसे बड़ा कपास उत्पादक है, जिसका 68 प्रतिशत हिस्सा फाइबर निर्यात का है। इंडिया आईटीएमई 2022 के साथ, दोनों देश अपने विकास के लिए नई तकनीक और मशीनरी को अपनाने के अवसरों की तलाश कर सकते हैं।

 

इंडिया आईटीएमई 2022 के आयोजन को लेकर इंडिया आईटीएमई सोसाइटी के मानद ट्रेजर केतन संघवी ने बताया कि विगत वर्षों की तुलना में इंडिया आईटीएमई 2022 इस वर्ष बड़े स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है, जो अपने आपमें इसकी व्यापकता को दर्शाता है। दुनियां के बड़े हिस्से से कपड़ा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों, एवं निवेशकों के लिये यह प्रदर्शनी बेहतरीन अवसर पेश करता है, जो परस्पर व्यापार के रास्ते भी खोलने का काम करेगा। 

 

वर्ष 1980 में स्थापित इंडिया आईटीएमई सोसाइटी' एक गैर-लाभकारी शीर्ष उद्योग संस्था है, जिसका उद्देश्य प्रदर्शनियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग उद्योग का समर्थन और सेवा करना है। पिछले कई वर्षों ने संस्था ने कपड़ा क्षेत्र में बेहतरीन काम करके देश के साथ विश्व पटल पर अपनी बड़ी पहचान बनायी है।

No comments:

Post a Comment