Friday 30 September 2022

चंडीगढ़ कांग्रेस के बीस नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा

By 121 News
Chandigarh, Sept.30, 2022:-पवन कुमार बंसल और एच.एस लकी सहित चंडीगढ़ कांग्रेस के बीस नेताओं ने आज नई दिल्ली अखिल भारतीय काग्रेंस कमेटी के कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा।

खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखने वालों में अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, भूपेन्द्र सिंह हुडा, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक और पृथ्वी राज चव्हाण सहित कई अन्य बड़े कांग्रेस नेता शामिल थे।

80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और वर्तमान में राज्यसभा में काग्रेंस पार्टी के नेता हैं. अथाह राजनीतिक तर्जुबे और सूझबूझ के मालिक, खड़गे के नाम पर, 2021 में राज्यसभा के लिए चुने जाने से पहले, कर्नाटक विधानसभा और लोकसभा के लिए लगातार दस चुनाव जीतने का रिकार्ड है। इससे पहले, 16वीं लोकसभा (2014 से 2019) में कांग्रेस पार्टी के नेता के रूप में उनकी भूमिका की सभी ने काफी सराहना की थी। अतीत में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका अत्यधिक सफल कार्यकाल रहा था।

No comments:

Post a Comment