Tuesday 27 September 2022

अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे सुंदर रामलीला: शुभम मलिक

By 121 News
Chandigarh, Sept.27, 2022:- अयोध्या की रामलीला के दूसरे दिन ( राम जन्म) पे रजा मुराद विश्वामित्र के रोल में और गिरजा शंकर राजा दशरथ के रोल में अयोध्या की रामलीला में किरदार निभाया।
 अयोध्या की रामलीला के दूसरे दिन कमेटी के जनरल सेक्टरी सुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे सुंदर रामलीला है  और यह रामलीला का दूसरा दिन है और मुझे बड़ी खुशी है की अयोध्या की रामलीला को सभी राम भक्त देखते है दुनिया के कौने-कौने भर से, इसका सारा श्रेय में सभी  पत्रकार भाईयो को , यूपी सरकार को ,संस्कृति मंत्रालय , माननीय हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक एव सांसद प्रवेश साहिब सिंह के सहयोग के वजह से ही हो पाया है। यह अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण है, जो अयोध्या में लक्ष्मण किला नदी के किनारे किया जाता हैं। अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब वर्मा (भाजपा सांसद) के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है। हमारा एक ही उद्देश्य है की भगवान श्री राम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं। इसलिए हम अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, 2020 में 16 करोड़, और 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर होता है।इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बोला अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती हैं।इसका आयोजन भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होता है !इसमें गुफ़ी पेंटल नारद मुनि की भूमिका निभा  रहे है और गिरजा शंकर ( राजा दसरथ श्री राम जी के पिताश्री जी की भूमिका निभा रहे है, विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में ,भाग्यश्री शबरी की भूमिका में ,राम की भूमिका में राहुल भूचर, माता सीता की भूमिका दीक्षा रैना, रावण की भूमिका में शाहबाज खान ,राकेश बेदी, रजा मुराद  विश्वामित्र को भूमिका में, गजेंद्र चौहान जनक की भूमिका में और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं। अयोध्या की रामलीला के जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने बोला अयोध्या की रामलीला दुनिया में सबसे ज्यादा देखने वाली रामलीला है। आज अयोध्या की रामलीला के दूसरे दिन रजा मुराद विश्वामित्र के रूप में और गिरजा शंकर राजा दशरथ  के रूप में अपना किरदार निभाकर रामभक्तो की तालिया बटोरी। इसके लिए में सभी रामभक्तो का हाथ जोड़कर धन्यवाद करता हु। ,अयोध्या की रामलीला शाम 7 से 10 बजे रेट्रो, दूरदर्शन यूट्यूब , यूपी दूरदर्शन पे 5 अक्टूबर तक डेली लाइव दिखाई जाएगी। इसके लिए में दूरदर्शन का तह दिल से धन्यवाद करता हूँ 

No comments:

Post a Comment