Monday 1 August 2022

फॉक एंड फिटनेस एकाडमी ने हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्यौहार

By 121 News
Chandigarh August 01, 2022:-तीज के उपलक्ष में प्रसिद्ध फोक एंड फिटनेस अकादमी द्वारा सेक्टर-30 गुरू नानक सीनियर एकेडमी स्कूल में एक कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें शहर की अनेक गणमान्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने गिद्दा डाला व लोक गीत भी गाऐ। सभी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें अनुरीत कौर द्वारा अलगोजे बजाए गऐ। अनुरीत कौर अलगोजे बजाने में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एस यश्णजीत सिंह चन्ना जी ने सबको इस मौके पर बधाई दी। प्रबन्धक एस अमृतपाल सिंह द्वारा सभी को शुभकामनायें दी गई। सहायक वित प्रबन्धक एक दमनदीप सिंह ने भी इस तरह के कार्यक्रम को समाज के लिये उपयोगी बताया। आऐ हुऐ मेहमानों के लिऐ रिफ्रेशमेंट का प्रबंध भी किया गया था।

No comments:

Post a Comment