Saturday 23 July 2022

दिव्यांगों के लिए आयोजित शिविर के लिए गलत जगह चुनने वाले अफसर पर कार्यवाही हो: दीपा दुबे

By 121 News
Chandigarh July 23, 2022:-नगर प्रशासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा पिछले दिनों कथित अनियमितताओं के चलते एक क्रेच प्रभारी व एक नोडल अधिकारी के खिलाफ त्वरित कार्यवाई की थी परन्तु बीते दिनों दिव्यांगों के लिए आयोजित शिविर के लिए गलत जगह चुनने वाले अफसर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके लिए चण्डीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। दीपा दुबे ने यहां जारी बयान में कहा है कि दिव्यांगों को टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में घिसट-घिसट कर पहुंचना पड़ा जो उनके लिए बेहद कष्टकारी रहा। उन्होंने कहा कि यदि टैगोर थिएटर में दिव्यांगों के लिए रैंप नहीं था उनके लिए अस्थाई या वैकल्पिक प्रबंध किये जा सकते थे। दीपा दुबे ने कहा कि प्रशासन को इसके लिए दोषी अधिकारी के जिम्मेदारी तय करके उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाई करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment