Saturday 25 June 2022

ओरियन चॉको-पाई और केवेंटर्स ने ओरिजिनल मिल्कशेक के निर्माण के लिए आपस में साझेदारी की

By 121 News
Chandigarh June 25, 2022:- बच्चों के साथ बड़ों को भी बढ़िया और ठंडा-ठंडा मिल्कशेक काफी पसंद आता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में जब लोग खाना कम खाते हैं और कोल्ड ड्रिंक ज्यादा पीते हैं, यह मिल्कशेक सबकी पसंद बनता जा रहा है। इसकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी का कारण चिलचिलाती गर्मी के अलावा आजकल की तेज रफ्तार से दौड़ती-भागती जिंदगी में ज्यादातर लोगों का ताजगी से भरपूर, रेडीमेड और स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ पसंद करना है। इसलिए यह मिल्क शेक लोगों की तेजी से उभरती पसंद बनता जा रहा है। दक्षिण कोरिया की बड़ी फूड कंपनियों में से एक और असली चॉको पाई के मेकर्स ने ओरियन चॉको पाई मिल्कशेक बनाने के लिए केवेंटर्स से साझेदारी की है। यह मिल्क शेक ओरियन की ओर से लॉन्च किया गया सबसे नवीनतम, लजीज और स्वादिष्ट प्रॉडक्ट है। 
1925 में स्थापित की गई कंपनी केवेंटर्स को उनके लजीज और स्वादिष्ट मिल्कशेक के लिए लंबे समय से जाना जाता है। ओरियन के साथ साझेदारी में बनाया गया ओरियन चॉकोपाई मिल्कशेक सभी आयु वर्ग के लोगों को लुभाने और अपनी ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह मिल्कशेक भारत में 200 से ज्यादा केवेंटर्स के स्टोर्स पर उपलब्ध है। यब मिल्कशेक पुराने जमाने में काफी मशहूर रही ग्लास बोतलों में पूरे देश में उपलब्ध है। ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाले लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह मिल्कशेक जोमैटो और स्विगी पर भी मिल रहा है।
 
ओरियन इंडिया के सीईओ सौरभ सेठ ने कहा कि आज जब "हालयू" या कोरियन लहर पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही है, कोरियन स्नैक्स की डिमांड दुनिया भर में बढ़ती जा रही है। ओरियन भारत में लोगों को स्वादिष्ट कोरियन कोल्ड ड्रिंक्स उपलब्ध कराकर इस मांग को पूरा करना चाहता है। ओरियन चॉकोपाई मिल्कशेक सामान्य चॉकलेट मिल्कशेक का बेहतरीन विकल्प है। इसमें चॉकोपाई और केवेंटर्स के स्वादिष्ट मिल्कशेक का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।
 
केवेंटर्स के सहसंस्थापक और निदेशक अमन अरोड़ा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि चॉकलेट फ्लेवर का मिल्कशेक लोगों का सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय फ्लेवर है। हमें विश्वास है कि ओरियन चॉकोपाई मिल्कशेक भी लोगों को काफी पसंद आएगा। उन्होंन कहा, "इस समय देश भर में केवेंटर्स के 200 से ज्यादा स्टोर्स पर ओरियन चॉको पाई मिल्कशेक उपलब्ध है। हम नए शहरों और नए क्षेत्रों में भी अपना विस्तार कर रहे हैं। आज जब ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है, इस मिल्कशेक को जोमैटो और स्विगी पर उपलब्ध कराना काफी तार्किक फैसला था।
 
उन्होंने आगे कहा कि हम ओरियन चॉको-पाई मिल्कशेक की लोकप्रियता को बढ़ाना चाहते हैं और इसे सभी आयु वर्ग के लोगों में लोकप्रिय बनाना चाहते हैं। गर्मी के मौसम में अपने को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने का सबसे शानदार तरीका ओरियन चॉको पाई मिल्कशेक पीना है। इसी के साथ यह स्वादिष्ट मिल्कशेक आपकी जीभ का जायका बनाए रखने के साथ आपको पूरी तरह तृप्त करेगा।

No comments:

Post a Comment