Saturday 25 June 2022

यूथ क्लब सेक्टर 27 ने लगाई ठंडे मीठे जल की छबील

By 121 News
Chandigarh June 25, 2022:-सेक्टर 19/27 के विभाजित मार्ग पर शनिवार को युथ क्लब सेक्टर 27 की ओर से ठंडे मीठे जल की छबील का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छोले कुलचे भी बांटे गए। उमस भरी गर्मी से परेशान राहगीरों ने कुलचे चने का लँगर ग्रहण कर अपनी भूख मिटाई बल्कि ठंडे मीठे जल से अपनी प्यासभी बुझाई। इस लँगर सेवा में यूथ क्लब के सदस्य सिमरनपाल सिंह, योगेश राव, गुरविंदर सिंह, रजत शर्मा, ललित, हैरी, रंजीत सिंह, हरनेक सिंह सेखों और संजीव कुमार सहित अन्य ने योगदान दिया।
      सिमरनपाल सिंह ने बताया कि पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित इस ठण्डे मीठे जल और चने कुलचे के लँगर काआयोजन किया गया है। उनके क्लब की ओर से प्रतिवर्ष गुरु जी महाराज की शहादत के उपलक्ष्य में छबील और लँगर का आयोजन किया जाता आ रहा है।  गुरु जी महाराज की वाणी उनके प्रवचनों पर अमल करते हुए उनके क्लब की ओर से समाजसेवा के कार्य किए जाते हैं। उनके द्वारा युवा पीढ़ी को भी नशे से दूर रहने और नेक कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment