Monday 30 May 2022

भाजपा चंडीगढ़ का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूयां में आयोजित

By 121 News
Chandigarh May 30, 2022:-भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह नगर तथा भारत रत्न अटल बिहारी नगर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।   
प्रशिक्षण विभाग के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि शहीद भगत सिंह नगर के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा किया गया।  भारत रत्न अटल बिहारी जिला के वर्ग का शुभारंभ चंडीगढ़ भाजपा के प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश प्रभारी डॉ धरिन्द्र तायल द्वारा किया गया| इन शिविरों में संबंधित जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
तीन दिन तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिए गए। प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञों में राष्ट्रीय प्रभारी मुरलीधर राव, हिमाचल सरकार में मंत्री वरिन्द्र कंवर, राजीव सैजल, हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल, अरुण सूद, संजय टंडन, रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, शक्ति प्रकाश देवशाली, डॉ धरिन्द्र तायल, रवि कांत शर्मा,जगतार सिंह ढिल्लों, महेशइन्द्र सिंह सिद्धू,  प्रेम कौशिक,  अजय जग्गा, रविंद्र पठानिया, इंद्रजीत सिंह, संजय शर्मा, मोहिन्द्र निराला शामिल रहे।
मुरलीधर राव ने वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पाने कार्यकर्ताओं को संगठन संरचना, पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, कार्यप्रणाली आदि विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी देने हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जाता है। कोरोना काल में हमने सभी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षित किया और जब कोरोना का संकट कुछ कम हुआ तो अब कार्यकर्ताओं को एक साथ एक स्थान पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।  अभी तक भारत भर में 900 के लगभग जिलों और 11000 के लगभग मंडलों में प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। इसके पश्चात् प्रदेश स्तर के प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ होंगे

No comments:

Post a Comment