Wednesday 6 April 2022

मार्बल मार्केट में प्रशासन द्वारा की गईं तोड़फोड़ की उद्योग व्यापार मंडल ने की निंदा

By 121 News
Chandigarh April 06, 2022:- उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन एवं सदस्य संजीव वर्मा ने  मार्बल मार्केट में की गई तोड़फोड़ की निंदा की !       
                        आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में बताया कि बिना कोई पूर्व सूचना के प्रशासन द्वारा बुलडोजर लेकर सुबह ही मार्बल मार्केट में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई! जबकि मार्बल मार्केट के व्यापारियों द्वारा प्रशासन को हर महीने टैक्स के रूप में लाखों रुपए प्रशासन को हर महीने दिए जा रहे है!इसके विपरीत लंबे समय से चल रही उनकी मांग कि मार्बल मार्केट के लिए प्रशासन द्वारा जो जगह चिन्हित की गई है । उन्हें वहां पर बसाया जाना चाहिए!  प्रशासन द्वारा अपनी गलती ना मानते हुए तानाशाह रवैया अपनाकर तोड़फोड़ की गई! जिसकी उद्योग व्यापार मंडल घोर निंदा करता है तथा यह मांग करता है! कि इन्हें प्रशासन द्वारा जब तक पुनर्वास नहीं किया जाता तब तक तंग ना किया जाए।

No comments:

Post a Comment