Wednesday 6 April 2022

देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

By 121 News
Chandigarh April 06, 2022:- श्री देवालय पूजक परिषद पंजीकृत चंडीगढ़ के कार्यकारिणी की बैठक श्री भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में संपन्न हुई। जिसमें परिषद के प्रधान डॉक्टर लाल बहादुर दुबे ने परिषद के संरक्षकों एवं पदाधिकारियों के समक्ष नव संवत 2079 का सनातन धर्म के पर्व त्योहारों का निर्णायक कैलेंडर का परिषद के मुख्य अतिथि ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के प्रधान यशपाल तिवारी द्वारा विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक मोहनलाल जोशी, उमा शंकर पांडे, पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री तथा कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment