Saturday, 1 January 2022

गज़ल संग्रह का विमोचन दो जनवरी को

By 121 News

Chandigarh Jan,01, 2022:-  प्रसिद्ध गज़लकार आर.के.भगत के नव प्रकाशित गज़ल संग्रह ''तितलियां, उपवन सपने का विमोचन व चर्चा 2 जनवरी (रविवार) को सुबह 10ः30 वर्ष गांधी स्मारक भवन, सैक्टर-16 चंडीगढ़ में होगा।

यह जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष प्रेम विज ने बताया कि यह कार्यक्रम संवाद साहित्य मंच एवं सूल सुराही साहित्य केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में होगा। मुख्य अतिथि बी.डी.कालिया हमदम, वरिष्ठ शायर, अध्यक्षता डा. अशोक सभरवाल प्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्रोफेसर हिंदी विभाग पंजाब विश्वविद्यालय, विशिष्ठ अतिथि डा. देवराज त्यागी और प्रेम विज तथा आलेख विजय कपूर प्रस्तुत करेंगे। 

कार्यक्रम में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment