By 121 News
Chandigarh Sept.12, 2021:- स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी एक अनूठी पहल-स्कोडा कोम्पैक्ट वर्कशाप्स शुरु करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य कस्टमर डिलाईट को ओर अधिक सुखद बनाना है। इस पहल के माध्यम से स्कोडा 2021 के अंत तक देष भर में 30 नई कोम्पैक्ट वर्कशाप्स खोलेगा।
स्कोडा ऑटो सभी सेल्स शखाओं में एक कोम्पैक्ट वर्कशाप खोलेगी जिसमें न्यूनतम दो खंडो (बेज़) की सेवा सुविधा उपलब्ध होगी। स्कोडा कोम्पैक्ट की वर्कशाप समय समय पर रखखाव से जुड़ी सेवायें और मुरम्मत के सामान्य कार्य सम्पन्न करने में सक्षम होंगी। सर्विसिंग की इन सुविधाओं में मुआयना करना, कूलैंट, ब्रेक आयल, एटीएफ और ब्रेक डिस्क या पैड को रिप्लेस करना आदि शामिल है। यहां ग्राहक अन्य छोटी मोटी मुरम्मत भी करवा सकते हैं जैसे की बल्ब, वाईपर ब्लेड, कार की डिटेलिंग और एक्सेसरीज फिट कराना, जिसके लिये विशेष उपकरणों की जरुरत नहीं होती है।
इस अवसर पर कंपनी के ब्रांड डायरेक्टर जैक हालिस ने कहा कि स्कोडा कोम्पैक्ट वर्कषाप्स खोलने का उद्देश्य बढ़ते ग्राहक आधार की जरुरतें पूरी करना कंपनी का सदैव से प्राथमिकता रही है।

No comments:
Post a Comment