Monday, 13 September 2021

दीपक शर्मा ने सेक्टर 33 में वैक्सीनेशन कैंप का किया आयोजन

By 121 News

Chandigarh Sept.12, 2021:- भारतीय जनता पार्टी मंडल नंबर 22 ने सरकारी कर्मचारी  रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से दीपक शर्मा के द्वारा सेक्टर 33 में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से बीजेपी मंडल नंबर 22 के महासचिव गौरी शंकर राय, उपाध्यक्ष इंदु वर्मा, शक्ति केंद्र अध्यक्ष श्याम लाल जी और डब्लू के प्रधान मनोज बेनीवाल महासचिव प्रदीप कुमार और सभी पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहे।

बीजेपी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन सेवा के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वैक्सीनेशन लगवाने का कार्य लगातार बढ़ता जा रहा है| वैक्सीनेशन कैंप में आए हुए मेडिकल स्टाफ के द्वारा  35 लोगों को पहली डोज़ और 60 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई| और आरडब्ल्यू के पदाधिकारियों के द्वारा मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया|

दीपक शर्मा ने बताया कि जब तक चंडीगढ़ के सभी लोगों को 100% वैक्सीनेशन पूरा नहीं हो जाता तब तक हम आने वाले दिनों में वार्ड नंबर 22 के साथ-साथ चंडीगढ़ में लगातार वैक्सीनेशन का कार्यक्रम मेडिकल डिपार्टमेंट का सहयोग करते रहेंगे|

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज बेनीवाल ने कहा चंडीगढ़ के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वैक्सीनेशन लगानी चाहिए|

No comments:

Post a Comment