Thursday 30 September 2021

महात्मा गांधी जयंती पर राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़ गांधी स्मारक भवन में लेंगे भाग

By 121 News

Chandigarh Sept.30, 2021:-  देवराज त्यागी निदेशक गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ ने बताया कि 2 अक्टूबर 2021 शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयन्ती धूमधाम से गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ में मनाई जा रही है। गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की ओर से मनाए जाने वाले समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं प्रशासक चंडीगढ़, बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथि सत्यपाल जैन, एडिशनल सॉलिसिटर भारत एवं पूर्व सांसद तथा व्ही.व्ही. नटराजन फील्ड महाप्रबन्धक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की उपाध्यक्षा श्रीमती निर्मल दत्त करेंगी।

देवराज त्यागी ने बताया कि 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक निरन्तर प्रातः एक घंटा सर्वधर्म प्रार्थना के साथ गांधी स्मारक भवन के सभी कार्यकर्ता सामूहिक चर्खा कताई कर रहे है। यह चर्खा कताई का कार्यक्रम गांधी जयन्ती तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment