Sunday, 19 September 2021

धनास मार्केट एसोसिएशन ने दिया उद्योग व्यापार मंडल को समर्थन

By 121 News
Chandigarh Sept.19, 2021:- धनास मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के चेयरमैन संजीव वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के प्रधान कैलाश चंद्र जैन तथा महासचिव वीरेंद्र गुलेरिया सुशील जैन एवं नरेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
   संजीव वर्मा ने बताया कि आज तक जितने भी व्यापार मंडल चंडीगढ़ में रहे हैं, किसी ने भी छोटे दुकानदारों को अपने साथ कभी नहीं जोड़ा। उनकी समस्याओं को लेकर कभी किसी ने उच्च अधिकारियों तक आवाज नहीं पहुंचाई उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हर छोटे से छोटे दुकानदार को भी व्यापार मंडल में सदस्य बनाया जा रहा है। कहीं मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन इन के साथ जुड़ी हैं। उनकी समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार मंडल उच्च अधिकारियों तक मिला है। उनके इस कार्य को देखते हुए धनास मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उद्योग व्यापार मंडल को अपना समर्थन दिया गया। इस मौके पर कैलाश चंद जैन ने सब को बताया कि आने वाली 21 तारीख को सेक्टर 19 के कम्युनिटी सेंटर में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक कार्यक्रम  करने जा रहा है, जिसमें चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया जा रहा है। जिसमें वह शहर के दुकानदारों एवं व्यापारियों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाएंगे। वही वीरेंद्र गुलेरिया एवं सुशील जैन ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के दुकानदारो का संगठन से जुड़ने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर कृष्ण चंद्र मंडयाल, इकबाल सिंह संजय ,दशरथ नेगी,रोमी सिंगला, भागीरथ सिंगला,नसीब चंद गुप्ता, सती,मेहर सिंह ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment