By 121 News
Chandigarh Sept.13, 2021:- बाबा बालक नाथ आयोजक कमेटी द्वारा शनिवार 18 सितम्बर 2021 को बाबा बालक नाथ जी की चौकी का जीरकपुर में आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्म में बॉलीवुड के विख्यात सिंगर मास्टर सलीम, पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व सह प्रभारी मध्य प्रदेश राहुल जोगी सहित सिंगर जसपाल संधू विशेष रूप से पहुँच कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भजन गायक पंकज, राजीव राजस्थानी और मामा-भांजा एन्ड पार्टी अपने भजनो से सांगत को निहाल करेंगे। वहीँ इस अवसर पर अभिनेता सोनू प्रधान, अभिनेता सिमरपाल सिंह, अभिनेत्री करम कौर, पूजा गाबा शारदा और यास्मीन भी बाबा जी चौंकी में शिरकत करते हुए बाबा श्री तेजिंदर पाल सिंह जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजकों के अनुसार बाबा बालक नाथ जी की चौकी दोपहर 04.00 बजे से शुरू होकर रात्रि 09.00 बजे तक चलेगी। उनके अनुसार कार्यकर्म के अनुसार कोविड-19 की सरकारी गाइडलाइन्स का भली भांति अनुसरण किया जायेगा । बिना मास्क आने वालों को पंडाल में प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा।

No comments:
Post a Comment