By 121 News
Chandigarh Sept. 16, 2021:- किडनी फेलियर व हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी से पीड़ित सहारनपुर के 47 वर्षीय व्यक्ति को आईवी अस्पताल, मोहाली में एक सफल एबीओ इनकम्पेटेबल किडनी ट्रांसप्लांट से नई जिंदगी मिली है। अस्पताल ने दावा है कि हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी से पीड़ित रोगी में एबीओ इनकम्पेटेबल किडनी ट्रांसप्लांट का देश में यह संभवत: यह पहला सफल ट्रांसप्लांट का मामला है।
डॉ राका कौशल, डायरेक्टर - नेफ्रोलॉजी व रीनल ट्रांसप्लांट फिजिशियन ने जानकारी देते हुए बताया कि रोगी के परिवार में कोई ब्लड ग्रुप कम्पैटिबल डोनर नहीं था। रोगी की पत्नी द्वारा अपनी किडनी डोनेट करने के बाद एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट संभव हो पाया।
डॉ राका ने कहा कि पहले रोगी के वायरल संक्रमण का इलाज किया गया और उन्हें दवाओं की खुराक पर रखा गया। अस्पताल ने अपने संशोधित प्रोटोकॉल का पालन किया और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन की टीम, डॉ अविनाश श्रीवास्तव, डायरेक्टर-यूरोलॉजी व रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी और डॉ नितिन अग्रवाल द्वारा 30 अगस्त को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ट्रांसप्लांट सर्जरी के 9 दिनों के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई।

No comments:
Post a Comment