By 121 News
Chandigarh Sept. 16, 2021:- पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर शीला फूल सिंह एवं स्वाथ्य विभाग द्वारा सेक्टर 25 के सामुदायिक केंद्र में टीकाकरण अभियान चलाया गया।
पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर शीला फूल सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट के सहयोग से सेक्टर 25 के सामुदायिक केंद्र में कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण का कैंप का आयोजन किया गया। इस टीकाकरण अभियान के तहत पार्षद शीला देवी एवं पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मनोज कुमार की अगुवाई में 130 लोगों ने टीकाकरण करवाया। टीकाकरण के दौरान आने वाले हर लाभार्थी को फेस मास्क देकर जागरूक किया। पार्षद शीला देवी ने सेक्टर 25 के निवासियों से भी अपील की कि उनके एरिया में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं ताकि करोना को महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके। पार्षद शीला देवी ने डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज एवं पीजीआई के स्टाफ और सभी स्टाफ मेम्बर का खास तौर पर धन्यवाद किया व युवा कांग्रेस के नेता मनोज कुमार ने आँगनबाड़ी वर्कर्स का भी धन्यवाद किया। इस दौरान अनिल कुमार चड्ढा, सतपाल बिड़ला, नरेश कुमार, मीना देवी डॉक्टर कमल बहल व सेक्टर 25 के सभी पर्धान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment