By 121 News
Chandigarh, Sept.15, 2021:- महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, पालतू जानवरों और घर के लिये नई और पुरानी वस्तुओं की खरीद -बिक्री के लिये अग्रणी सोशल मार्केटप्लेस-पाशमार्क ने भारत में प्रवेश कर अपने शापिंग एक्सपीरियंस की शुरुआत कर दी है। अब भारतीय ग्राहकों को पैसा कमाने, पैसों की बचत करने, नैटवर्किंग और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिये पाशमार्क के 80 मिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ताओं की काम्युनिटी से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
पाशमार्क के माध्यम से बेहद आकर्षक, इंटरैक्टिव और सोशल शापिंग का अनुभव प्राप्त होगा जिसे विक्रेताओं की व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखते हुये तैयार किया गया है। यह विक्रेताओं द्वारा बिक्री के शुरू से अंत तक के चरण के लिये उपलब्ध विभिन्न प्रकार के टूल्स और सेवाओं के जरिये संभव होता है, जिसमें सहज तरीके से लिस्टिंग, मर्चेंडाइजिंग, प्रचार-प्रसार, कीमतों का निर्धारण तथा शॉपिंग जैसी सेवाएं शामिल हैं। यह एक बेहद रोचक टूल्स भी उपलब्ध करवाते है जिसमें पाश पार्टीज, पाश स्टोरिज और रेपोश शामिल है, जो सिर्फ एक क्लिक की मदद से किसी भी वस्तु को फिर से बेचना आसान बनाता है।
पाशमार्क के संस्थापक और सीईओ मनीष चंद्रा ने बताया कि पाशमार्क का दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वाले ई-कॉमर्स बाजारों में से एक है और इसी के साथ भारत भी किफायती तरीके से पैसे खर्च करने की संस्कृति वाला देश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय ग्राहक पाशमार्क से सोशल मार्केटप्लेस से जुड़ाव महसूस कर इसका लाभ उठायेंगें।

No comments:
Post a Comment