Wednesday, 15 September 2021

सोनालीका द्वारा 15 किसान ‘कृषि सम्मान पुरस्कार 2021’ से सम्मानित

By 121 News

Chandigarh, Sept.15, 2021:- कृषि समाज के जज्बे को सलाम और कृषि क्षेत्र में दिये जा रहे उनके योगदान का सम्मान करते हुये सोनालीका ट्रेक्टर्स ने 'सोनालीका कृषि सम्मान पुरस्कार 2021' के अंतर्गत देश के 15 किसानो को सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाले यह वे किसान हैं जिन्होंनें भारतीय कृषि में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिये 'आउट आफ दी बाक्स' दृष्टिकोण अपनाया है। इस अवसर पर  सोनालीका  पब्लिकेशंस ने अपनी नई पुस्तक -'मिट्टी के सपने, मजबूत इरादे: कहानी किसानों की' का भी विमोचन किया। इस पुस्तक में इन सभी सम्मानित 15 किसानों की प्रेरणादायक कहानियों का संकलन है जिन्होंनें कृषि के विकास में असाधारण योगदान दिया है।

कंपनी की इस नई पहल पर बोलते हुये सोनालीका सीएसआर की निदेशिका सुरभि मित्तल ने बताया कि यह पुरस्कार राष्ट्र के 'अन्नदाता' के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से इन 15 किसानों के शानदार प्रयासों को लोगों के समक्ष लाने की कोशिश की गई है जिन्होंनें कृषि को एक सकारात्मक बदलाव का परिचय दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रयास के माध्यम से लोगों के कृषि के प्रति दृष्टिकोण बदलेगा जिससे की वे इस कार्यक्षेत्र को एक पेशे के रूप में देख सकेंगें। 

No comments:

Post a Comment