Sunday 4 July 2021

50 लोग आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी में शामिल

By 121 News
Chandigarh July 04, 2021:-चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नं. 22 के ज़ोन 'सी' के लिए आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष सतीश कत्याल  ने की कार्यकारिणी कमेटी का गठन करते हुए 50 लोगों को एक ही समय में आम आदमी पार्टी में शामिल किया। सतीश कत्याल ने चण्डीगढ़ आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। 
सतीश कत्याल ने बताया कि लोगों में ''आप'' पार्टी में शामिल होने के लिए काफी उत्साह दिखा, इसी लिए सिर्फ 32-सी के लिए ही 50 लोगों की टीम का गठन किया गया।
स्ंयोजक प्रेम गर्ग ने बताया कि सतीश कत्याल वार्ड में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया सतीश कत्याल पेशे से कारोबारी व एक शिक्षित इंसान है जोकि वार्ड के लोगों का विशेष ध्यान रख रहे हैं।
संयोजक प्रेम गर्ग की अध्यक्षता में सतीश कत्याल ने अश्वनी पोहल को जोन 'सी' का प्रधान नियुक्त किया, महासचिव सुनील सेहरा, सचिव संजय महावर, हरसिमरन सिंह वरिष्ठ उप प्रधान राजमोहन, उपप्रधान नवप्रीत सिंह, राज कुमार गर्ग, सह सचिव चिरंजीव, दीपक पोहल, दीपक सेहरा, इनके इलावा 40. और लोगों को कार्यकारिणी कमेटी में शामिल किया। 
सतीश कत्याल ने बताया कमेटी का गठन वार्ड के लोगों की परेशानियों को दूर करने व आगामी चुनावों की रणनीति का अहम हिस्सा बताया। आयोजन में संगठन मंत्री विक्रम पुण्डीर ने बताया चण्डीगढ़ में ''आप'' बहुत तेज़ी से विस्तार कर रहा है। इसके अलावा प्रदेश सचिव ललित मोहन, यूथ अध्यक्ष जस्सी लुबाना, रमेश टांक व वार्ड 22 ''आप'' के वरिष्ठ अधिकारी रजनेश चन्द्र, भूपिन्द्र सिंह, पुनीत जैन, दिनेश भोला, देवेन्द्र झांभ, मिस माहिनी, अंजना जैन, बेबी जी गीतू जैन, सोनिया मलिक, रेखा महाजन, संदीप कक्कड़, चीना भल्ला भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment