Monday 31 May 2021

भाजपा कार्यालय सचिव ने शमशान घाट के कर्मियों में बांटे पीपी किट्स, सैनिटाइजर, ग्लव्स, मास्क और फेस शिल्डज

By 121 News
 Chandigarh May 31, 2021:- मोदी  सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत रविवार को  प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में कार्यलय सचिव दीपक मल्होत्रा द्वारा  औद्योगिक क्षेत्र फेस एक के श्मशान घाट में वहां कार्यरत कर्मचारियों को पीपी किट्स, सैनिटाइजर, ग्लव्स , मास्क, फेस शिल्डज,आदि का वितरण किया गया।
प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा ने बताया कि इस श्मशान घाट पर कारोना संक्रमित मृतको का अंतिम संस्कार किया जाता है जिसे यहां पर कार्यरत कर्मचारी बड़ी लग्न से करते है और इनको ज्यादा जोखिम होता है इसलिए इनको सुरक्षा के समान की ज्यादा जरूरत है जिसको ध्यान में रखते हुए इनको ये सुरक्षा का समान दिया जाना जरूरी था। भाजपा की तरफ से इनका सम्मान किया जा रहा है।  
 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के अलावा पार्षद शक्ति देवशाली, जिला प्रधान मनु भसीन,  कार्यालय सचिव देवी सिंह ,भाजपा कार्यकर्ता नागेश व रोहित भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment