Tuesday 25 May 2021

क्राफ्ड ने प्रशासन और नगर निगम का किया आभार व्यक्त

By 121 News
Chandigarh May 25, 2021:- क्राफ्ड ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम द्वारा पानी के रेट के टैरिफ ना बढ़ाए जाने के फैसले को 31मार्च, 2022 तक स्थगित करने का अभिवादन किया। क्राफ्ड के माध्यम से शहर के महापौर रविकांत शर्मा को ज्ञापन देकर पानी के रेट ना बढ़ाने की मांग की थी और महापौर ने इसे स्थगित कराने का आश्वासन दिया था।  
हितेश पुरी चेयरमैन ने कहा कि विशेषतः इस संक्रमण काल में जब लोगों की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में पानी के रेट ना बढ़ाए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय राहत देने वाला है।
 महासचिव रजत मल्होत्रा और डा० अनीश गर्ग, मुख्य प्रवक्ता ने संयुक्त रूप से चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी बदनोर का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला चंडीगढ़ वासियों को बेहद राहत देने वाला है। क्राफ्ड के सभी पदाधिकारियों और विभिन्न आरडब्ल्यू ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के साथ-साथ अरुण सूद  का भी आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment