Tuesday 25 May 2021

सांसद, मेयर या भाजपा जवाब देगी कि 31 मार्च के बाद पानी के रेट्स का क्या होगा: छाबड़ा


By 121 News
Chandigarh May 25, 2021:-चण्डीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने आज भाजपा को सवाल करते हुए यह पूछा कि आज सब से बड़ा सवाल है कि 31 मार्च 2022 के बाद पानी के बढ़े दामों का क्या रहेगा? क्यों नही बड़े हुए रेट्स की अधिसूचना वापिस ली गयी।
प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि तब तो महंगाई और बढ़ जाएगी। फिर निगम का घाटा और गैप कैसे पूरा होगा। जिस बात की दुहाई देकर नगर निगम में भाजपा के पार्षदो ने एजेंडा पास कर प्रशासन के पास अप्रूवल के लिए भेजा। जबकि कांग्रेसी पार्षदो ने इस का जोरदार तरीके से हाउस के अन्दर विरोध किया था व उस समय पवन बंसल के नेतृत्व में 2020 में नगर निगम के सामने धरना दिया था।और कांग्रेस के वर्कर्स ने नगर निगम गेट पर ताला जड़ दिया था।
नगर निगम में जब से भाजपा के मेयर बने आर्थिक तंगी का रोना रोते रहे।
छाबड़ा ने कहा कि जो बिल आये व उन्होंने चुका दिए। उन के लिए क्या पालिसी है।क्या बिल कम हो कर आएंगे या एडजस्टमेंट होगी। छाबड़ा ने कहा कि जनता पर बोझ ही क्यों डाला गया। जब यही सब करना था तो अधिसूचना वापिस लेनी चाहिये न कि सिर्फ पोस्टपोन करना था।
छाबड़ा ने कहा कि जब दिसंबर 2019 में पहली बार यह एजेंडा लाया गया था, तब कांग्रेस ने विरोध किया था। जब कि बीजेपी के पार्षदों ने आँखे बंद कर इसे पारित कराया था। जिस गलती को खुद बीजेपी के प्रधान ने माना है। अब यह सिर्फ क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे है।

No comments:

Post a Comment