Monday 17 May 2021

कोरोना संकटकाल में कोविड पॉजिटिव मरीजों की मददगार बनी ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट: कोविड मरीजों को घर घर पहुंचा रहे फ्रूट्स, दूध और ब्रेड

By 121 News
Chandigarh May 17, 2021:-कोरोना महामारी के इस भयानक काल में कोविड पेशेंट्स की देखरेख में प्रशासन सहित कई सामाजिक संस्थाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और लोगों की मदद को आगे आ रही हैं। प्रशासन ने भी सामाजिक संस्थाओं से अपील की थी कि वह आगे आकर प्रशासन की मदद करें और कोरोना के संकटकाल में लोगों की सहायता करें। इसी कड़ी में अब
ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट भी आगे आई है, जो कि कोविड-19 पेशेंट की मदद के लिए आगे आकर प्रयास कर रही है। इसी के चलते ट्रस्ट की ओर से वह लोग जिन्हें कोरोना हो गया है और वह अपने घरों से बाहर नही निकल सकते। ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए पेशेंट्स की बेहतरी और जल्द स्वस्थ होने की मनोकामना के साथ उनके घरों तक फ्रूट, ब्रेड, दूध, नारियल, सैनिटाइजर ओर मास्क पहुँचा रहे हैं। जिनका कहना है कि इससे उन लोगों को काफी मदद पहुँचेगी और जल्द स्वस्थ भी होंगें। आपको बता दें कि जब से कोरोना महामारी ने पैर पसारे हैं, तब से रविंद्र सिंह बिल्ला और हरजिन्दर चौहान व विकास भंडारी लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। कभी लंगर की सेवा और आप जो कोरोना की चपेट में आए हैं उनके घरों में दूध फ्रूट ब्रेड बिस्किट से लेकर मास्क और सैनिटाइजर उन लोगों के घर पहुंचा रहे हैं। 
 रविंद्र सिंह बिल्ला ने कहा कि मानव सेवा उत्तम सेवा है। यह सेवा किसी किसी को किस्मत से ही नसीब होती है।उनका प्रयास है कि लोगों को कोरोना महामारी की गंभीरता के प्रति जागरूक करते हैं, उनकी संस्था लोगों को इसे हल्के में न लेकर इसकी भयावहता को समझने की है। 
 हरजिंदर सिंह चौहान जो पेशे से पत्रकार हैं। वह भी पिछले साल से ही सेवाभाव से ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि  परमात्मा के आशीर्वाद से इस सेवा को करने में आनंद आ रहा है और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जल्दी से जल्दी यह लोग ठीक हो जाएं और स्वस्थ होकर मानव सेवा में जुड़े, क्योंकि इनके शरीर में ठीक होने के बाद जो एंटीबॉडीज बनती हैं यह डोनेट कर कर वो भी किसी की जान बचा सकते हैं

No comments:

Post a Comment