Sunday 16 May 2021

जनरल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने शहर में सभी दुकाने खोलने की मांग की तेज: व्यापारी वर्ग की आर्थिक और पारिवारिक स्थिति रही है बिगड़

By 121 News
Chandigarh May 16, 2021:-जनरल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट रविंदर सिंह बिल्ला ने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की है कि वो अपनी लॉकडाउन की नीतियों पर पुनः गहनता से विचार करे। चंडीगढ़ शहर में लॉक डाउन की बिगड़ी स्थिति के मद्देनजर अनावश्यक सामान की दुकानों को बंद करवा दिया था। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से शहर में कोरोना के केसों में सुधार देखने को मिल रहा है, अब इसमें लगातार गिरावट आ रही है। रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वो शहर के व्यापारी वर्ग की मनोस्थिति को भी समझे, उन्हें भी दुकानें खोलने की मंजूरी दी जाए। ये दुकाने ओड इवन आधार पर खोली जा सकती हैं। इससे बाज़ारों में भीड़ भी नही होगी। उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा था, खड़ा है और खड़ा रहेगा।  लेकिन अब प्रशासन को भी उनकी मजबूरी को समझना चाहिए। दुकानदारों के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं।
   उन्होंने आगे कहा कि दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन किए जाने की सख्त से सख्त हिदायत दी जाए। रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि बैंड पड़ी दुकान से व्यापारी वर्ग को राहत तो नही मिल रही,अलबत्ता उसकी बिगड़ रही आर्थिक स्थिती से उसकी मनोस्थिति भी बिगड़ रही है। दुकान के मालिक किराया नही छोड़ रहे, बैंक लोन की किश्त माफ नही कर रहे। जबकि प्रशासन भी बिजली पानी के बिल भी तो माफ नही कर रहा। इसके अलावा दुकान में रखे कर्मियों की सैलरी तो देनी ही पड़ रही है। बन्द पड़ी दुकान से घर का जीवन यापन भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए दुकानदारों की स्थिति को समझते हुए प्रशासन अपने फैसले पर पुनः से विचार करे और अगर एक ही बार मे पूरी मार्किट खोलने की इजाजत नही तो ओड इवन आधार पर ही दुकानों को खोलने की स्वीकृति दे दी जाए।

No comments:

Post a Comment