Wednesday 11 November 2020

बिहार की जनता ने भाजपा गठबंधन को बहुमत देकर मोदी सरकार में जताया विश्वास: अवि भसीन

By 121 News

Chandigarh Nov. 11, 2020:- बिहार की जनता ने एक बार फिर से भाजपा गठबंधन सरकार में अपना विश्वास जताते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर बहुमत देकर यह साबित कर दिया है कि वह जनता मोदी सरकार के साथ है। बिहार में बहुमत के साथ आना समाज विरोधी एवं देश विरोधी ताकतों पर जनता का यह करारा जवाब है। यह कहना है बीजेपी मंडल-22 के अध्यक्ष अवि भसीन का। भसीन से भाजपा गठबंधन की जीत पर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,साथ ही उन्होंने भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को भी विशेष शुभकामनााएं दी हैं क्योंकि उन्होंने बिहार चुनाव में वहाँ उत्साहपूर्वक चुनाव प्रचार किया था।

अवि भसीन ने जारी एक बयान में कहा कि मोदी विरोधी ताकतों ने उनके खिलाफ कई बड़े एवं गंभीर आरोप लगा बिहार सहित देश की जनता को गुमराह करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन बिहार चुनाव में जनता ने चुनाव जैसे महापर्व में शामिल होकर एवं भाजपा गठबंधन को बहुमत देकर यह साबित कर दिया कि अब देश की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

भाजपा विरोधी पार्टियों ने जनता को चुनावों में खूब बहकाने एवं बरगलाने की कोशिशें की, लेकिन बिहार की जनता ने देश की एकता एवं विकास को आगे बढ़ाने के लिए बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश दिया। इससे विरोधी पार्टियों में भारी निराशा एवं मातम का माहौल है। आरजेडी एवं कांग्रेस चुनाव हारने पर चुनाव में गड़बड़ी के झुटें आरोप लगा जनादेश पर सवाल उठा रही है। यह पहली बार नहीं जब कांग्रेस एवं आरजेडी ने ऐसा आरोप लगाए है। जब वह जीतते है तो चुनाव संवैधानिक तौर पर होता है और हारने पर गड़बड़ी की आरोप लगा देते है।

उन्होंने कहा कि अपनी विकास की प्रतिबद्धता को निरंतर निभाते हुए एवं लोगों में भाजपा के विकास के प्रति अपनी विश्वनीयता पैदा की है। इसी के फलस्वरूप भाजपा ने बिहार में अपनी जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने विकास किया है और भविष्य में निरतंर विकास की सीढिया चढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के मानचित्र पर भारत उभरा है। यह देश की जनता का भाजपा के विकास कार्यों के प्रति विश्वास है, जिसकी कोई सीमा नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बिहार में जीत भाजपा के देश में किये गए विकास कार्यो का परिणाम है। भाजपा से जुड़ा हर नेता, कार्यकर्ता, समर्थक कर्मनिष्ठ, सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित है।

No comments:

Post a Comment