Friday 30 October 2020

चण्डीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियां भी बिहार चुनाव में निभा रहीं हैं सक्रिय भूमिका

By 121 News

Chandigarh Oct. 30, 2020:- भारतीय जनता पार्टी, चण्डीगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा बिहार चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा विशेष निमंत्रण पर महिला मोर्चा महासचिव रुबी गुप्ता के नेतृत्व में महिला नेता मीरा पासवान, सरिता गुप्ता आदि पटना, भोजपुर, आरा बक्सर विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में भाजपा-जेडीयू गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनावी मुहिम चला रहीं हैं तथा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए किए गए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संदेश देकर महिलाओं को भाजपा गठबंधन को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

गत रोज पटना में हुई पीएम मोदी की जनसभा को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने हेतु इन सभी ने चण्डीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रधान संजय टंडन के साथ तालमेल स्थापित करते हुए दिन-रात काम किया। मोर्चा नेत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों, योगदान योजनाओं विशेषकर उज्जवला योजना, जन-धन योजना सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में याद दिला कर महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास के साथ-साथ साथ पार्टी को वोट देने के लिए हर संभव प्रयास करवाया जा रहा है।

गौरतलब है कि चण्डीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पटना में होने वाली  रैली की कमान संभाले हुए थे एवं कुशलतापूर्वक रैली को संपन्न करवा कर चण्डीगढ़ के नाम एक और सुनहरा  अध्याय जोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment