Sunday 23 August 2020

चंडीगढ़ लेबर सेल कमेटी की बदौलत चंडीगढ़ व्यापार मंडल स्टेट अवार्ड से सम्मानित

By 121 News
Chandigarh August 23 2020:- चंडीगढ़ लेबर सेल कमेटी द्वारा कर्फ्यू/लॉक डाउन पीरियड के दौरान किये गए सराहनीय और उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत चंडीगढ़ व्यापार मंडल को चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट अवार्ड से नवाजा गया है। 
गौरतलब है कि चंडीगढ़ व्यापार मंडल की लेबर सेल कमेटी के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान कर्फ्यू और लॉक डाउन के समय लगभग 70 दिनों तक झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब जरूरतमंद परिवारों को दो वक्त का खाना और जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाने का सराहनीय कार्य किया गया। जिसकी वजह से इस स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा चंडीगढ़ व्यापार मंडल को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए सीबीएम लेबर सेल कमेटी के चेयरमैन रविंद्र बिल्ला एवं निस्वार्थ सेवा में लगी उनकी टीम बधाई की पात्र हैं। इससे चंडीगढ़ व्यापार मंडल का नाम रोशन हुआ है।

No comments:

Post a Comment