Thursday 20 August 2020

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन राजीव गांधी दूरदृष्टि व युवा सोच वाले प्रधानमंत्री थे: कांग्रेस


By 121 News
Chandigarh August 20, 2020:-आज भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा व वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धा के सुमन अर्पित कर नमन किया। 21वीं सदी के भारत की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए पवन बंसल ने कहा कि राजीव गांधी जी उन महान विभूतियों में से थे जिन्होंने सिर्फ जमीन पर ही नहीं बल्कि देशवासियों के दिलों पर भी राज किया। राजीव गांधी जी वो शख्सियत थे जिसमें दूरदृष्टि थी, देश की आवश्यकताओं को समझने की शक्ति थी। राजीव गांधी ने ही देश को कंप्यूटर युग में शामिल किया था। राजीव गांधी की अगुवाई में भारत आधुनिक भारत बनकर 21वीं सदी की तरफ बढ़ा था। राजीव गांधी ने आईटी के क्षेत्र में देश को सुपर पॉवर बनाने का सपना देखा था व देश में कंप्यूटर क्रांति और संचार क्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा राजीव गांधी जी ने आजाद हिंदुस्तान की विकास गाथा में अपनी अलग छाप छोड़ी है। युवा शक्ति को प्रोत्साहन देने की बात हो तो राजीव गांधी ने युवा की आवाज उठाने के साथ-साथ युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार दिलवाया। राजीव गांधी ने पंचायती राज में संशोधन लाकर अधिकार दिये, युवाओं को राजनीति में भागीदारी का मौका दिया और महिला शक्ति को राजनीति में आगे लेकर आए नवोदय विद्यालय की नींव रखकर छात्रों को बेहतर शिक्षा की तरफ ले जाया गया। 
कार्यक्रम में पवन शर्मा, हरफूल चन्द्र कल्याण, जसजीत कंग, हाफिज अनवरुलहक़, हरमोहिंदर सिंह लक्की,जगीर सिंह, अजय जोशी, गुरप्रीत सिंह गाबी,यादविंदर मेहता, दीपा दुबे,राजीव मोदगिल,लव कुमार,भजन कौर, रामेश्वर गिरी,अश्वनी कौशल, मीनाक्षी चौधरी, प्रेमलता, हरजिंदर बावा, ममता,मैरी, दलजीत सिंह, जाहिद परवेज़ खान,मनजीत चौहान,सलीम,नरिंदर रिंकू,कुलदीप टीटा,प्रेमपाल चौहान, सतीश मचल,राजू पलसोरा, ललित, दमनप्रीत बादल व बड़ी सँख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment