Thursday 13 August 2020

भासपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया आभार

By 121 News
Chandigarh August 13 2020:-भारतीय सबलोग पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पार्षद रोशनी जाखड़ ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह का आभार जताया। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गईं जिम्मेदारी को लग्न और कर्तव्यनिष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया।
       भारतीय सबलोग पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह ने रोशनी जाखड़ को नियुक्ति पर मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि रोशनी जाखड़ के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

No comments:

Post a Comment