Sunday 23 August 2020

भारी बारिश के चलते सुखना लेक हुई पानी पानी सुखना का जलस्तर बढ़ने पर खोले गए फ्लडगेट 1163 फीट से ऊपर पानी नहीं आ सकता सुखना लेक पर

By 121 News
Chandigarh August 23, 2020:-कई दिन से हो रही बारिश के चलते अब उसका असर दिखना शुरू हो चुका है। जिसके चलते सुखना लेक का जलस्तर बढ़ गया है और खतरे के निशान को काफी ऊपर तक पार कर गया। जिसके बाद समय की नजाकत को देखते हुए आज सवेरे 3.30 बजे फ्लडगेट को खोल दिया गया। फ्लड गेट से लगभग 10 घंटे तक पानी छोड़ा जाता रहा, पानी का जलस्तर 1163 तक आते ही फ्लड गेट को पुनः बंद कर दिया गया। पानी छोड़े जिसने का असर निचले मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिला, जिसके कारण कई एरिया मे पानी पानी हो गया। फ्लड गेट खोले जाने से बलटाना की पुलिस चौकी भी पानी में डूब गई। जिसके बाद बलटाना की पुलिस चौकी कुछ इस तरह दिखाई दी।
          वहीं रेलवे स्टेशन और शहर को जोड़ता हुआ यह चंडीगढ़ का पुल है, जो कि बारिश के पानी के बीच पूर्ण रूप से ढक चुका है। जिसके चलते पुलिस ने दोनों तरफ के रास्तों को बंद कर बैरिकेडिंग कर दी है।
      आपको बता दें कि 1163 फीट से ऊपर सुखना लेक में पानी जमा होने पर फ्लडगेट को खोल दिया जाता है। सुखना लेक के फ्लडगेट इससे पहले 2018 में खोले गए थे, जिसके बाद अब फिर से पानी का जल स्तर बढ़ने के चलते इनको खोले गया हैं।

No comments:

Post a Comment