Tuesday 31 March 2020

जरूरतमंद परिवारों को बांटा गया राशन

By 121 News
Chandigarh March 31, 2020:-संत निरंकारी मंडल ब्रांच माैली जागरा मनीमाजरा ,चंडीगढ़ की तरफ से  जरूरतमंद परिवारों को बांटा गया राशन। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से  मानवता के प्रति जो सिखलाई दी गई है। नर सेवा नारायण सेवा, उसे निरंकारी मिशन के अनुयायियों द्वारा मिलकर निभाया गया। ज्ञात रहे कि संत निरंकारी  मंडल ने  जब भी देश और समाज पर किसी भी प्रकार की सामाजिक आर्थिक या प्राकृतिक आपदा आई है, उसमें सकारात्मक भूमिका निभाई है। इस समय जबकि पूरा विश्व करोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, वही संत निरंकारी ब्रांच मनीमाजरा के श्रद्धालुओं ने मिलकर माैली जागरा व विकास नगर के आस-पास गांव एवं कालोनियों में एसडीएम ऑफिस से आए जिला मजिसटेरेट प्रभाकर शर्मा एवं एस. एच. ओ. जुलदान सिंह के साथ मिलकर ब्रांच मनीमाजरा के मुखी देवेंद्र कुमार भजनी तथा सेवा दल संचालक पनना लाल, प्रचारक सुरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में माैली जागरा कमपलैकस , चरन सिंह कॉलोनी ,गांव माैली जागरा, विकास नगर आदि में राशन वितरण किया ।

No comments:

Post a Comment