Saturday 21 March 2020

कोरोना वायरस:लेबर कमेटी सेल ने पुलिस कर्मियों को बाँटे सैनिटाइजर, फेस मास्क और ग्लव्स

By 121 News

Chandigarh 21st Mar, 2020:- देश की रक्षा और सुरक्षा की खातिर सीमा पर चौबीसों घंटे यहाँ वीर जवान तैनात होते है, वहीं देश की आंतरिक सुरक्षा और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव से आम नागरिक को जागरूक करने में अहम रोल अदा कर रहे पुलिस कर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए लेबर सेल कमेटी-चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला की अध्यक्षता एवम चंडीगढ़ व्यापार मंडल के संरक्षक चिरंजीव सिंह के मार्गदर्शन में उन्हें सैंकड़ों फेस मास्क और ग्लव्स बांटे गए।सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन के हॉस्पिटल के आगे आयोजित इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के डी एस पी जसविंदर सिंह सब इंस्पेक्टर चंद्रमुखी मान सहित लेबर सेल कमेटी के सदस्य अवनीश बंसल, संजीव, मृणाल, अनिल महाजन, नरेश गुप्ता, सुधीर जैन और कृपाल डोगरा भी मौजूद थे।

रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में अहम रोल निभा रहे पुलिस जवानों को दिल से सलाम है। मोजूदा समय मे कोरोना वायरस जैसे गंभीर संक्रमण से अपनी जान की परवाह किए वगैर लोगों को 24x7 घंटो जागरूक कर रहे पुलिस कर्मियों को सैनिटाइजर कैन, सैंकड़ो मास्क, और ग्लव्स बांटे गए है। ताकि वो भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो शहर के अन्य हॉस्पिटल और संस्थानों को भी फेस मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर बांटने को तैयार है।

डी एस पी जसविंदर सिंह ने रविंद्र सिंह बिल्ला के समाज सेवा में किये इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा लोगों को  कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से जागरूक करने के लिए पुरजोर प्रयास किये जा रहे है। लोगों को इसके लिए पैनिक करने की जरूरत नही है। जरुरत है तो बस अपने आप को भीड़भाड़ से दूर रखने की। लोगों से अपील की जाती है कि कोरोना वायरस को लेकर हो रही अफवाह बाज़ी से भी बचे।

No comments:

Post a Comment