Tuesday 30 October 2018

विज्ञान की लोकप्रियता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

By 121 News

Chandigarh 30th October:- महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया चंडीगढ़ में विज्ञान की लोकप्रियता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी ,साइंस  एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशनल सोसाइटी, चंडीगढ़  के सहयोग से किया गया।  प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर सीनियर केटेगरी में बांटा गया।  निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया  कि आज सभी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी की प्रगति हुई है।  विज्ञान कुशल तरीके से संसाधनों का पुन: उपयोग करने के तरीकों को खोजने में मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि विज्ञान मानव के जीवन को सुगम बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  हमें नई  तकनीक को अपने उत्थान के लिए अवश्य प्रयोग करना चाहिए।  

उन्होंने बताया कि बताया कि विज्ञान कृषि, बागवानी, प्रदूषण नियंत्रण, बिजली उत्पादन, शिक्षा, रक्षा क्षेत्र, अंतरिक्ष अन्वेषण इत्यादि में सुधार करने में मदद कर सकता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी असली शक्ति है। इसमें सभी मनुष्यों की समस्याओं और चुनौतियों को हल करने की क्षमता है। प्रदूषण, पर्यावरणीय गिरावट इत्यादि से संबंधित सभी समस्याओं को विज्ञान का उपयोग करके हल किया जा सकता है। विषाक्त गैसों को उत्सर्जित करने वाले सभी वाहनों को विज्ञान का उपयोग करके शून्य उत्सर्जन वाहनों में परिवर्तित किया जा सकता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी देश को तेजी से विकसित करने में मदद कर सकती है। हमें समस्याओं का सामना करने के लिए विज्ञान का उपयोग करना चाहिए। 

जूनियर कैटिगरी में प्रदीपसाहिल और सुरेंद्र को क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला।  वहीं वरिष्ठ वर्ग में  योजना कराया जतिन राजा और स्नेहा को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला।

प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान का दैनिक जीवन में उपयोग तथा बढ़ती लोकप्रियता की जानकारी देना था।  कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने विजेताओं को सम्मानित भी किया।

No comments:

Post a Comment