Monday 2 January 2017

नोटबंदी:लोगों को आ रही मुशकिलों को लेकर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

By 121 News

Chandigarh 02nd January:- नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन मांगें थे। लेकिन लोग अभी भी अपनी खुद की कमाई के रूपये नहीं निकाल पा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से अब चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी ने पांच सवाल पूछे हैं कि इतने दिनों में सरकार ने कितने काला धन रखने वाले लोगों को पकड़ा, और जो लोग इस दौरान मरे। उन्हें कितना मुआवजा मिला ऐसे ही सवालों के जवाबों को लेकर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस अब प्रदर्शन करने जा रही है। 

चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी अब अलग अलग स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस नोटबंदी के बाद लोगों को रही मुशकिलों को लेकर सड़कों पर उतरेगी और प्रदर्शन करेगी। और उन सवालों के जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछेगी। कि नोटबंदी के लिए पीएम मोदी ने 50 दिन का समय मांगा था लेकिन अभी भी लोगों को राहत नहीं दी गई और लोग अभी भी अपनी खुद की कमाई के रूपये नहीं निकाल पा रहे। नोटबंदी जैसे फैसले से पहले सरकार ने मशवरा क्यों नहीं किया। जो लोग मरे क्या सरकार उनको मुआवजा देगी। और 25 लाख रूपये कितने लोगों के अकाउंट में आए। 

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्य़क्ष प्रदीप छाबड़ा और यूथ कांग्रेस के प्रधान हरमेल केसरीने पीएम मोदी ने जनता बेवकूफ बनाया। और जितना भी काला धन पकड़ा गया। उसके बारे में सरकार अभी भी तक बता नहीं पाई। जिसके विरोध वह प्रदर्शन करेंगें।

No comments:

Post a Comment