By 121 News
Chandigarh 16th August: जन सहयोग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा सेक्टर 32 सी की टेनामेंट कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया देश के तिरंगे को फिराकर उसे सलामी दी गई इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर श्री प्रदीप शर्मा जी व उनके साथ जन सहयोग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन दीपक शर्मा, प्रधान नीलेश वर्मा, उप प्रधान लक्की वालिया विक्की सह सचिव गजेंद्र कुमार विजय कुमार राकेश ठाकुर रविंद्र कुमार नरेश कुमार व राकेश शर्मा दीपक कुमार आदि उपस्थित थे
जनसहयोग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन दीपक शर्मा ने बताया कि 5 साल से लगातार स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़ी धूमधाम से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मनाया जाता है इस बार एसोसिएशन की तरफ से कॉलोनी में रहने वाले बच्चों के बीच में ड्राइंग कंपटीशन की प्रतियोगिता करवाई गई इस प्रतियोगिता में प्रथम बच्चे को 501 रुपए मोमेंटो व सर्टिफिकेट दूसरे या तीसरे नंबर पर आने वाले बच्चे को 251-251 रुपए का इनाम दिया गया इसके अलावा 10 सुंदर ड्राइंग को और सिलेक्ट करके बच्चों को इनाम दिए गए और इसके अलावा कॉलोनी के बच्चों ने ही देशभक्ति के गीत गाए और कई बच्चों ने ग्रुप के अंदर करतब भी दिखाए जैसे रस्सा खींच दंड प्रहार पिरामिड आदि इस बार सबसे अच्छा यह रहा कि कॉलोनी के तकरीबन 100 बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिता में भाग लिया

No comments:
Post a Comment