Friday, 27 December 2024

चंडीगढ़ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अश्रुपूर्ण एवं  भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की

By 121 News
Chandigarh, Dec.27, 2024:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रभक्त, अर्थशास्त्री और राजनेता के रूप में, जिन्होंने विभिन्न क्षमताओं में देश की अतुलनीय सेवा की, को याद करते हुए अश्रुपूर्ण एवं  भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। आज देर शाम कांग्रेस भवन में आयोजित एक शोक सभा में चण्डीगढ़ कांग्रेस ने एक सुर में भारत सरकार से रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डा• मनमोहन सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया। पार्टी  नेताओं ने कहा कि यह सम्मान इस महान नेता के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी जो आधुनिक भारत में अपनाई गई उदार आर्थिक नीतियों और राष्ट्र की विकास गाथा के वास्तुकार थे। 

डॉ. सिंह को एक उत्कृष्ट अर्थशास्त्री के रूप में याद करते हुए, जिनके दूरदर्शी और बौद्धिक नेतृत्व ने भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने और राष्ट्र को अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि भारत के वित्त मंत्री के रूप में डॉ. सिंह ने आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की जिसने देश के एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने की नींव रखी। लक्की ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. सिंह का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा, जिसमें परमाणु क्लब देशों के साथ परमाणु समझौता भी शामिल है, जिसने भारत की वैश्विक स्थिति को मान सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्रों को अक्षरशः लागू किया, जब उनकी सरकार ने देश में अधिकार आधारित कानून लागू किए। सूचना के अधिकार का चुनौतीपूर्ण अधिनियम 2005, जो उनकी सरकार ने पारित किया गया, एक और ऐतिहासिक कानून था, जिसने सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार पर गहरा आघात किया। लक्की ने आगे कहा कि देश सेवा, व्यक्तिगत ईमानदारी और देशवासियों को प्रगति के पथ पर ले जाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेता के रूप में मान्यता दिलाई।


। 

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने चंडीगढ़ के साथ डॉ. सिंह के लंबे जुड़ाव को याद किया।  उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में काम किया और शहर के सेक्टर 11-बी उनका एक घर भी था, जिसमें प्रधानमन्त्री बनने से पहले वह कभी कभार आते थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी जीवन यात्रा आने वाले कई दशकों तक भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। 

दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में जसबीर बंटी, तरुणा मेहता, बी.एम. खन्ना, दिलावर सिंह, मुहम्मद सादिक, जाहिद परवेज खान, बीरेंद्र राय, विक्टर सिद्धू, गुरचरण, यादविंदर मेहता और मनीष लांबा आदि शामिल थे। 

Nandini and Shivangi Selected for Senior Women's ODI Challengers Trophy

By 121 News

Chandigarh, Dec.27, 2024:--Two players from UTCA Chandigarh have been selected for the Senior Women's ODI Challengers Trophy commencing from Chennai from January 5. Nandini Sharma will represent Team B while Shivangi Yadav is assigned with Team D. In a correspondence from by BCCI to UTCA, it has been stated that players who have performed well in the recent domestic matches have been selected for the five teams. The final of the tournament will be held on January 15. Nandini Sharma has already represented Team E in the T20 Challengers Trophy. Bowler Nandini has taken 11 wickets in five matches while wicketkeeper batter Shivangi Yadav has dismissed 13 players behind the stumps in the current domestic season and  scored 146 runs in five matches.

प्राचीन कला केन्द्र द्वारा आयोजित तीन  दिवसीय हेमंत उत्सव  का मधुर आगाज

By 121 News
Chandigarh, Dec.27, 2024:-भारतीय संगीत एवं कला को पूर्ण रूप से समर्पित देश की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था प्राचीन कला केन्द्र शरद ऋतु के आगमन पर संगीत की गरमाहट लाने हेतु तीन दिवसीय   हेमंत उत्सव  का आयोजन करने जा रहा है । इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र के एम.एल.कौसर सभागार में किया जा रहा है। मुंबई की जानी मानी युवा  शास्त्रीय गायिका अंकिता जोशी  ने   हेमंत उत्सव   के पहले दिन एक सुरमई शाम को संजोया ।

इस अवसर पर केंद्र ने अपनी पूर्व एडिशनल रजिस्ट्रार श्रीमती एस नाइक को विनम्र श्रद्धांजलि दी, जिनका कल निधन हो गया था । उनके अद्वितीय योगदान और अथक प्रयासों और समर्पण को केंद्र के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए   प्राचीन कला केंद्र द्वारा हमेशा याद किया जाएगा।

 अंकिता एक संगीतमयी परिवार से ताल्लुक रखती है ।  एक दमदार आवाज और रचनात्मक आत्मविश्वास  से भरी अंकिता ने  6 साल की उम्र में ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इस प्रतिभाशाली कलाकार को 5 साल की उम्र से ही उसके चाचा (मामा) श्री लक्ष्मीकांत रावंडे ने संगीत की शिक्षा देनी शुरु कर दी  थी। अंकिता को 10 साल की उम्र में पुणे में सवाई गंधर्व संगीत समारोह के ग्रीन रूम में महान गायक संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी से मिलने का मौका मिला।  बचपन से ही वह हमेशा पंडित जसराज जी की प्रशंसक रही हैं और अपने तरीके से उनके संगीत के भावों का अनुसरण करती रही हैं। ग्रीन रूम में उनके राग बिहाग को सुनने के बाद पंडित जसराज ने उन्हें एक शिष्य के रूप में स्वीकार किया और उनसे मार्गदर्शन के लिए मुंबई आने को कहा, इस तरह संगीत के मार्ग पर उनकी आगे की यात्रा शुरू हुई।

अंकिता  ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत राग पुरिया धनाश्री  से की । जिसमें विलम्बित एक ताल  में निबद्ध रचना ढूंढ़ने जाऊं  प्रस्तुत की । इसके पश्चात एक खूबसूरत बोलों से सजी रचना जोकि द्रुत एक ताल में निबद्ध थी,जिसके बोल थे अलबेली घूँघट खोलो , जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । अंकिता  ने अगली पेशकश में एक ताल में निबद्ध रचना " मारी रे श्यामा"  पेश करके खूबसूरत समां बांधा।

सीफेरर्स को अपनी समस्याओं और अधिकारों को सरकार के समक्ष रखने में होगी आसानी: डा. डैनियल जोसेफ

By 121 News
Chandigarh, Dec.27, 2024:--भारतीय नौवहन महानिदेशालय (डीजी-शिपिंग) के नौवहन उप महानिदेशक कैप्टन डा. डैनियल जोसेफ ने मर्चेंट नेवी के नाविकों के अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर के सभागार में 'सीफेरर्स-अधिकार और रोजगार' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर ममुख्य अतिथि पहुंचे डा. जोसेफ ने कहा कि अब पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सीफेरर्स (नाविकों) को अपनी समस्याओं और अधिकारों को सरकार के समक्ष रखने में आसानी होगी। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में कैप्टन संजय पराशर के नेतृत्व में चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसके निकट भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगेञ इस कार्यक्रम में में नाविकों ने खुले मंच पर अपनी समस्याओं को उठाया।
कैप्टन डा. डैनियल जोसेफ ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नाविकों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय मर्चेंट नेवी के नाविकों के अधिकारों की रक्षा करना डीजी शिपिंग की प्राथमिकता है। उन्हें ज्ञात हुआ था कि पंजाब और साथ लगते राज्यों के नाविकों को अपनी बात या समस्या रखने के लिए मुंबई या दिल्ली के कार्यालयों पर निर्भर रहना पड़ता है। यह प्रक्रिया भी बेहद लंबी है। जबकि आनलाइन प्रक्रिया से कई नाविकों को पर्याप्त जानकारी नहीं होती है, ऐसे में कई बार वे अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। कहा कि सरकार नाविकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब नाविकों को अपनी परेशानियों को प्रभावी तरीके से सामने लाने का अवसर मिलेगा, इसके लिए संजय पराशर ने गहनता सके कार्य किया है। पराशर पिछले अढ़ाई दशक से समुद्री नाविकों के हितों के लिए काम कर रहे हैं और कई अवसरों पर नाविकों को जोखिम से बाहर निकालने और जहां तक की उनकी जान बचाने में भी पराशर ने मदद की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने स्तर पर इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाएंगे ताकि सीफेरर्स की स्थिति में सुधार हो सके और उन्हें उचित सम्मान मिल सके।

नौवहन महानिदेशालय का सक्रिय सहयोग कैप्टन जोसेफ ने यह भी कहा कि भारतीय नौवहन महानिदेशालय ने नाविकों के मामलों को गंभीरता से लिया है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने इस बात का भरोसा भी दिलाया कि आने वाले दिनों में नाविकों के लिए बेहतर नीतियां और कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे ताकि उनके कार्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

नाविकों ने साझा की अपनी समस्याएं-
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों के नाविकों ने अपनी परेशानियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कई बार उनके साथ अनुचित व्यवहार होता है। जबकि पंजाब और पड़ोसी राज्यों में एजेंटगिरी भी एक बड़ी समस्या है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा मर्चेंट नेवी की नौकरी की एवज में ठगे जाते हैं। नाविकों ने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र में डीजी शिपिंग के नियमों को धत्ता बताकर कुछ फर्जी कंपनियां युवाओं के सपनों से खेल रही हैं और उनके मां-बाप के जीवन की गाढ़ी कमाई भी ऐसे लोग लूट रहे हैं। इस पर तत्काल प्रभाव से कठोर अंकुश व इन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। नाविकों ने कहा कि  उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच की आवश्यकता है, जहां वे सीधे अपने मुद्दों को सरकार के सामने रख सकें।
नाविकों ने बेहतर कार्य स्थितियां, समुद्र पर काम करते समय सुरक्षा उपायों में सुधार और लंबी अवधि के लिए स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अधिक प्रशिक्षण और विकास के अवसर मिलने चाहिए ताकि वे अपनी पेशेवर क्षमताओं को और बेहतर बना सकें।

कैप्टन संजय पराशर की पहल: -
कार्यक्रम का आयोजन कैप्टन संजय पराशर के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने मर्चेंट नेवी के नाविकों के अधिकारों और रोजगार के मुद्दों पर लगातार काम किया है। कैप्टन पराशर ने कहा कि यह कार्यक्रम सीफेरर्स के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहां वे अपने अधिकारों को प्रभावी तरीके से उठा सकते हैं। उनके अनुसार यह पहल एक नई शुरुआत है जो नाविकों के हित में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगी। इस कार्यक्रम ने मर्चेंट नेवी के नाविकों के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया कि उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द ही निकाला जाएगा। कैप्टन डा. डैनियल जोसेफ और कैप्टन संजय पराशर की पहल से नाविकों को उम्मीद है कि अब उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता बनेगा और उनके लिए बेहतर कार्य और जीवन स्थितियाँ सुनिश्चित की जाएंगी।

JRS Group Aims to Strengthen the Govt’s Scheme by Providing Employment to Former Agniveers

By 121 News

Chandigarh, Dec.27, 2024:-The JRS Eastman Group, a Ludhiana-based conglomerate has announced a pilot initiative to expand its environmental and social responsibility endeavour in Punjab. While addressing a press conference at Chandigarh Press Club, Group's Chairman Jagdish Rai Singal shared plans to rejuvenate urban wastelands using the Miyawaki forest method, a concept inspired by PM Narendra Modi's address on "Mann Ki Baat" in June 2023. The initiative aims to transform a 5500 yards of wasteland into a thriving green forest, followed by the development of an additional two acres in association with Ludhiana Municipal Corporation (LMC). A total of Rs two crores are being spent in two phases for this transformation. The group had  also approached the LMC to rehabilitate abandoned parks using the Miyawaki method. This project aligns with the group's broader commitment to sustainability and carbon neutrality, showcasing its dedication to enhancing environmental health and creating a greener future.

In addition to its environmental endeavors, the Group has planned to provide employment opportunities to retired Agniveers under the Govt's Agniveer scheme. This program, launched in June 2022, recruits young individuals for short-term service in the armed forces. While 25% of these recruits are absorbed into the defence line, the remaining individuals face the challenge of reintegration into civilian life. Responding to PM Modi's call for industries to support retired Agniveers, the group has decided to reserve five percent of its future recruitment for them, with a goal to employ 250 Agniveers in the near future. Singal emphasized that Agniveers' discipline and training would be valuable assets for the company, which currently employs 5,145 workers and aims to reach 10,000 employees by 2029.

Singal urged other industrialists and citizens to contribute to these efforts, stressing the importance of collaborative solutions to societal and environmental challenges. He highlighted the need for private initiatives to complement government programs, stating that the responsibility of creating a sustainable and inclusive future lies with all stakeholders. Singal expressed pride in his company's dual focus on environmental restoration and social welfare, viewing it as a meaningful way to give back to the nation and future generations. The announcement reaffirms the group's commitment to creating positive change while setting a benchmark for corporate social responsibility in India.

Thursday, 26 December 2024

Skipper Manan’s Ton Powered UT Boys to Win against Mizoram by Six Wickets

By 121 News

Chandigarh, Dec.26, 2024:-UT boys registered their first win at the ongoing Vijay Hazare Trophy match being played in Vizianagaram (Andhra Pradesh) by defeating Mizoram by six wickets. Centurion and skipper Manan Vohra aptly supported by Ankit Kaushik rescued the team to chase down the challenge of 170.   

Earlier, Chandigarh won the toss and invited the opposition team to bat first. Mizo batters had a tough time against the UT bowlers and collapsed at 169 in 36 overs. However, the team struggling at 89/7 got a strength from tail-ender KC Cariappa who smashed 41 runs off 14 balls with  six massive sixes and took the team to a respectable score. For Chandigarh, Nishunk Birla (3/40) was pick of the bowlers while Abhishek Saini and Jagjit Singh took two wickets each.

In reply, Chandigarh had the worst start of the season as well as tournament so far when the top order - Arsalan Khan, Shivam Bhambri, Tushar Joshi and Hardik Chaudhary returned without troubling the scorer. Reeling at 13/4, skipper Manan Vohra and Ankit Kaushik took the  charge and paired for an unbeaten partnership of 160 runs to team home in the 32nd over. Manan scored 101 runs with the help of 13 boundaries and three sixes while Ankit scored 58 runs studded with seven fours.

Chandigarh's first match against Tamil Nadu was abandoned due to rain while team lost its second match against Chhattisgarh. Chandigarh's fourth match will be against Vidarbha on December 28.

विश्व सनातन धर्म सभा चंडीगढ़ द्वारा वीर बाल दिवस के शुभ अवसर पर लंगर का वितरण

By 121 News
Chandigarh, Dec.26, 2024:-विश्व सनातन धर्म सभा चंडीगढ़  द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर लंगर वितरण किया गया l सभा के अध्यक्ष श्री हरि कृष्ण हरि तथा अन्य साथीयों   सुनील दत्त, उपाध्यक्ष प्रीथी सिंह प्रजापति, सरबजीत वाल्मीकि उपाध्यक्ष, मदनलाल सचिव, शिव कुमार, विनोद कुमार, अमरदीप सिंह आईटी प्रभारी ने लंगर सेवा में हाथ बंटाया l

Honda Motorcycle & Scooter India Launches New 2025 Unicorn

By 121 News

Gurugram, Dec.26, 2024:- Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) today introduced the new OBD2B compliant Unicorn, a timeless symbol of performance and reliability, now equipped with hi-tech features to meet the demands of today's progressive riders. The 2025 Honda Unicorn has been priced at Rs. 1,19,481, ex-showroom Delhi.

 

Introducing the new Unicorn, Tsutsumu Otani, Managing Director, President & CEO, Honda Motorcycle & Scooter India, said, that the Honda Unicorn has always been a pioneer in India's premium commuter segment. Over the years, it has earned the trust of millions of customers, becoming synonymous with quality, reliability, and comfort. With the launch of the new 2025 model, we are further strengthening its legacy. The new features and updates will expand the Unicorn's appeal to a new generation of customers.

 

Commenting on the launch, Yogesh Mathur, Director, Sales and Marketing, Honda Motorcycle & Scooter India, said that the 2025 Unicorn combines Honda's proven engineering with strong USPs such as advanced features, practicality, and the updated OBD2B-compliant engine. These advancements reaffirm our commitment to offering unmatched value to our customers. The new Unicorn sets a benchmark in the premium commuter segment. We are confident it will continue to be the preferred choice for discerning riders.

 

New Unicorn: Advanced features and Efficient Engine  

The Honda Unicorn has been a trusted name in the Indian two-wheeler market for over two decades. Combining timeless design, advanced technology, and unmatched durability, it has been the go-to choice for millions of riders. The 2025 model builds on this legacy, offering a blend of style, comfort, and technology while adhering to the latest emission standards.

 

At the front, it gets a new all-LED headlamp with chrome embellishments, and it continues with its simple well-appreciated design. The new Unicorn will be available in a single variant with three colour options – Pearl Igneous Black, Matte Axis Gray Metallic, and Radiant Red Metallic. It features a new fully digital instrument console which showcases a host of information, including gear position indicator, service due indicator, Eco indicator, etc. Moreover, it gets a USB Type-C charging port to charge smartphone on the go.

 

Powering the new Honda Unicorn is a 162.71cc, single-cylinder, fuel-injected engine that is now OBD2B compliant to meet the upcoming government regulations. This motor churns out 9.7 kW of power at 7500 RPM and 14.58 Nm of peak torque at 5250 RPM, paired with a 5-speed gearbox.

 

New Unicorn: Price and Availability

The new 2025 Honda Unicorn has been priced at Rs. 1,19,481, ex-showroom Delhi. It is now available at HMSI dealerships across India.

 

Model

Variant

Price (ex-showroom Delhi)

Unicorn

Disc

Rs. 1,19,481

DHL Express Launches Exclusive Festive Season Discounts

By 121 News

Chandigarh, Dec. 27, 2024:- DHL Express is celebrating the festive holiday season by providing retail customers with special offers and discounts. Valid until 15th January, 2025, customers can use exclusive discounts and send gift shipments ranging from 3kg to 25kg globally. These offers are available at DHL's extensive network of over 250 retail service points nationwide and on its official website. Customers choosing to use the offer in-store simply need to use the 'FESTIVAL50' promo code while booking their shipment.

Customers have the option to choose an eco-friendly shipping alternative through the DHL GoGreen Plus service. This service employs the book-and-claim method, allowing customers to 'book' a specified amount of sustainable aviation fuel at the time of purchase and later 'claim' the resulting reduction in greenhouse gas emissions towards their sustainability goals. By using sustainable aviation fuel, DHL's customers can lower their Scope 3 greenhouse gas emissions. This initiative supports DHL's broader objective of reducing greenhouse gas emissions throughout its global logistics network.

The holiday season is a time of where loved ones exchange gifts and enjoy the merry season surrounded by family and friends. However, work or travel commitments or unforeseen circumstances can make it difficult to reunite with loved ones during the festive season. Recognizing the importance of sharing the festive spirit, DHL Express aims to bring families closer by offering discounts on festive season shipments, enabling them to send heartfelt gifts and thoughtful surprises to those who matter most, no matter the distance.

Sandeep Juneja, Vice President – Commercial, DHL Express India, commented on the offer, said that we, at DHL, are excited to make this festive season even more special with exclusive shipping discounts. We understand the importance of delivering gifts and heartfelt messages on time, ensuring our customers can connect with loved ones near and far. In addition, our commitment to sustainability, through initiatives like GoGreen Plus, reflects our dedication to providing eco-friendly solutions that align with our promise of reliable and efficient service during the holiday season.

Utilizing DHL's extensive global network, which spans 220 countries and territories, customers can easily send their festive gifts. The offer provides full shipment tracking, with timely SMS and email updates to ensure seamless and worry-free deliveries across the globe.

To inquire about this offer, customers can contact DHL Express via the toll-free number 1800 30 345 or visit us at https://express-resources.dhl.com/XMasPromo.html to have an international shipping expert guide you with your shipment booking. 

Shemrock School, Mohali Celebrates Christmas Carnival with Festive Cheer

By 121 News

Mohali, Dec. 26, 2024:--Shemrock Senior secondary School, Mohali hosted a grand Christmas Carnival that brought the magic of the festive season to life. The school grounds were transformed into a stunning winter wonderland, filled with joyful laughter, melodious carols, and the festive spirit of togetherness.

The carnival was a spectacular event that delighted children and parents alike. The highlight was the arrival of Santa Claus, whose warm "ho-ho-ho" and bag of surprises lit up the faces of young attendees. Enthralling stage performances, a spellbinding magic show, and engaging activities added to the excitement of the day.

Visitors enjoyed a variety of food stalls, Christmas-themed decorations, and lively music, all of which captured the essence of the season. Students showcased their creativity through performances and competitions, spreading the core values of love, sharing, and unity.

Parneet Sohal,  Principal School said that The Christmas Carnival is a celebration of community and creativity. It's heartening to see such joy and togetherness among our students, parents, and staff.

The event left a lasting impression on everyone, highlighting the true spirit of Christmas—a time to connect, share, and spread happiness.

GJIMT Celebrates Merry Christmas with its International Students

By 121 News

Mohali, Dec.27, 2024:-Gian Jyoti Institute of Management and Technology phase-2, celebrated Merry Christmas with its international Students. The festive spirit witnessed among the students and teachers. Students of the GJIMT celebrated  Christmas by exhibiting their talent through songs and dance performances .  The students spread cheer with their smiles and lovely attires. Celebrations started with Cake Cutting Ceremony and later, students played several games, they danced and enjoyed the celebrations.

 

After that Santa entered in the campus carried bags full of goodies and distributed candies and gifts to the students. Students were also informed about the reason of celebrating  Christmas  and ornaments that are hanged on a Christmas tree like, the shining stars, the silver bell, the red and white candy, the candle etc.

 

Dr. Aneet Bedi, Director, GJIMT expressed his delight in seeing such enthusiasm in the Students who brought the spirit of Christmas to life. Chairman Bedi said celebration brings happiness to self and others including the families. He further said students are my family and I always enjoy in their company.

चार साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए सेक्टर 27 सी मार्किट में लगाया लँगर

By 121 News
Chandigarh, Dec.27, 2024:-दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित लँगर का आयोजन सेक्टर 27 सी मार्किट के सामने किया गया। मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 27 सी की ओर से आयोजित इस लँगर  सेवा को गुरुद्वारा नानकसर साहिब सेक्टर 28 के गद्दीनशीन बाबा गुरदेव सिंह जी के आशीर्वाद के साथ शुरू किया गया। साथ ही साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया और सरबत के भले के लिए अरदास की गई। इस उपरांत लँगर सेवा शुरू की गई। कॉफ़ी, ब्रेड पकोड़े, मिक्स पकोड़े, सूप और ब्रेड जैम का लँगर लोगों में बांटा गया।
 इसअवसर पर मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों हरप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, राजन उर्फ ​​बॉबी, गुरदेव सिंह रोजी, हरनेक सिंह, भगत राम, गोलू भाई, देवांश, बलविंदर सिंह, हरिओम बिट्टू और  जगबीर सिंह सहित अन्य ने लँगर सेवा में योगदान दिया।